Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: न्यू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाला पहलगाम हमले के विरोध में कैंडल शांति मार्च

Pragya News 24

Mon, Apr 28, 2025
Post views : 52

आगरा। सोमवार को न्यू मार्केट जीवनी मण्डी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पहलगाम हमले में बर्बरतापूर्वक मारे गए 28 निर्दोष हिंदुओं की हत्या के विरोध में कैंडल शांति मार्च का आयोजन किया गया।
यह मार्च नेशनल चैंबर, जीवनी मंडी, आगरा से प्रारंभ होकर बेलनगंज होते हुए वेदांत मंदिर पर सम्पन्न हुआ। वेदांत मंदिर परिसर में पहुँचकर सभी उपस्थित जनों ने दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के इस घृणित कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।

कैंडल मार्च में न्यू मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय जैन, महासचिव मनीष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल के साथ-साथ मार्केट के सभी पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल, योगेंद्र सिंघल, मनोज गुप्ता, मुरारी लाल गोयल, राजेश अग्रवाल और मनीष अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, मार्केट के अन्य सदस्य दिलीप अग्रवाल, अनिल वार्ष्णेय, तुषार वार्ष्णेय, संतोष अग्रवाल, राजकिशोर गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अनुभव अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नासिर, मुन्नी बेगम, प्रभात जैन, नागेंद्र आदि कार्यकारिणी सम्मिलित हुए।

मार्च के दौरान सभी उपस्थितजनों ने देश में शांति, सद्भावना एवं भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया और शहीदों के बलिदान को नमन किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन