भाजपा महिला मोर्चा : नारी शक्ति के संकल्प से मजबूत होगा संगठन, धनौली में भाजपा जिला अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन
Pragya News 24
Thu, Nov 12, 2026
महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक विस्तार पर हुई चर्चा; नारी शक्ति को संगठन की असली ताकत बताया
आगरा। संगठन की एकजुटता, नारी शक्ति के सशक्तिकरण और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर गुरुवार, 12 नवंबर को धनौली क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिरौली रोड, अजीजपुर धनौली स्थित कार्यक्रम स्थल पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह एवं नवनिर्वाचित जिला कार्यसमिति का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का आयोजन जिला मंत्री श्रीमती सुधा बघेल के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकता, महिला शक्ति की सक्रिय भूमिका, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय एवं एकजुटता के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
बैठक में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ नारी शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक जिला मंत्री श्रीमती सुधा बघेल ने सभी अतिथियों एवं महिला कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश बघेल ने किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा राना, भावना वरदान शर्मा, एकता जैन, पूजा शर्मा, महामंत्री आशा अग्रवाल, राजेश्वरी बघेल, राधा तोमर, नीलम सविता सहित धनौली क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इसके अलावा सुजान सिंह, जम्मन सिंह कुशवाह, अवधेश गोयल, प्रकाश मीडिया सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन