Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 2026 : ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’... बधाइयों से गूंजा श्रीकृष्ण लीला स्थल, मयूर नृत्य ने मोहा मन

Pragya News 24

Tue, Nov 17, 2026
Post views : 58

नन्दोत्सव, पूतना उद्धार और भगवान शंकर के बाल कृष्ण दर्शन की लीलाओं का हुआ भावपूर्ण मंचन, नन्दसखा की सवारी ने बांधा ब्रजोत्सव का समां

गोप-गोपियों ने बधाई गीतों से मनाया कान्हा का जन्मोत्सव, मंगलवार को गोपाष्टमी पर निकलेगी श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी की भव्य गोचारण यात्रा

आगरा। ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष और बधाई गीतों से सोमवार को बल्केश्वर स्थित गौशाला प्रांगण में आयोजित ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से आयोजित 100 वर्ष से अधिक पुरानी इस परंपरागत लीला में नन्दोत्सव, मयूर नृत्य, पूतना उद्धार और भगवान शंकर के बाल कृष्ण दर्शन की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी सजीव प्रस्तुतियों से गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद मनाए गए आनंदोत्सव और ब्रज की उल्लासमयी परंपराओं को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम से पूर्व नन्दसखा की भव्य सवारी गोप-गोपियों के साथ बधाइयां गाते-बजाते हुए बसंत मार्केट, बल्केश्वर से निकाली गई। सवारी बल्केश्वर चौराहे से होती हुई गौशाला प्रांगण स्थित लीला स्थल पहुंची। पारंपरिक वेशभूषा में सजे गोप-गोपियों ने नृत्य और बधाई गीतों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशियां मनाईं।

श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के महंत राजेश राजौरिया, सौरभ शर्मा एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, विजय रोहतगी, शेखर गोयल, अशोक गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, गिर्राज बंसल, अनूप गोयल, महंत अनंत उपाध्याय, पंडित मुकेश शर्मा, पंकज मोहन, विष्णु अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, मनीष शर्मा, विनीत सिंघल एवं लक्ष्मण शर्मा आदि ने बाल स्वरूप श्रीकृष्ण की आरती उतारी। नन्दसखा डॉ. वेद स्वरूप शास्त्री बैंड-बाजों के साथ बधाई लेकर पहुंचे।

कंस के आदेश पर पूतना पहुंची ब्रज, भगवान श्रीकृष्ण ने किया उद्धार

लीला मंचन में दर्शाया गया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समाचार मिलने पर कंस भय और क्रोध से व्याकुल हो उठा। उसने एक माह तक के सभी बच्चों के वध का आदेश जारी कर दिया और इसके लिए विभिन्न दिशाओं में सैनिक तैनात कर दिए। इसके बाद कंस ने राक्षसी पूतना को ब्रज भेजा, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य लीला से पूतना का उद्धार कर दिया।

दूसरी ओर गोकुल में नन्द बाबा के घर बालक के जन्म की खुशी में भव्य नन्दोत्सव मनाया गया। गोप-गोपियां उपहार लेकर नन्द भवन पहुंचे और बधाई गीत गाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। पूरे गोकुल में उत्सव और उल्लास का वातावरण छा गया। लीला में गर्गाचार्य द्वारा बालक का नामकरण कर उनका नाम श्रीकृष्ण रखे जाने का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया।

साधु वेश में ब्रज पहुंचे भगवान शंकर, किए बाल कृष्ण के दर्शन

लीला का एक अन्य भावपूर्ण प्रसंग भगवान शंकर के साधु वेश में ब्रज पहुंचकर बालक श्रीकृष्ण के दर्शन करने का रहा। भगवान शंकर ने माता यशोदा से बालक के दर्शन कराने का अनुरोध किया, लेकिन प्रारंभ में उन्हें अनुमति नहीं मिली। इसके बाद जब बालक श्रीकृष्ण रोने लगे तो भगवान शंकर को बुलाया गया और उन्हें बाल कृष्ण के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस प्रसंग के मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समस्त लीलाओं का निर्देशन वृंदावन के श्री रस बिहारी कृपा सेवक ट्रस्ट के स्वामी प्रदीप कृष्ण ठाकुर जी महाराज के निर्देशन में किया जा रहा है। वे स्वामी हरिगोविंद जी महाराज के शिष्य हैं।

मयूर नृत्य ने बांधा समां, बधाइयां पाकर झूम उठे श्रद्धालु

नन्दोत्सव के अवसर पर प्रस्तुत मयूर नृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ब्रज की लोकसंस्कृति, परंपरा और भक्ति भाव से सजी इस प्रस्तुति पर दर्शक भावविभोर होकर झूम उठे। इसके बाद नन्दोत्सव मनाया गया और श्रद्धालुओं के बीच बधाइयां वितरित की गईं। पूरा लीला प्रांगण ‘नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजता रहा।

गोपाष्टमी पर निकलेगी श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी की गोचारण यात्रा

श्रीकृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल के मार्गदर्शन में महोत्सव की सभी लीलाएं श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित की जा रही हैं। मंगलवार को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर प्रभु श्रीकृष्ण एवं बलदाऊ जी की भव्य गोचारण यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 9 बजे यात्रा गौशाला प्रांगण स्थित लीला स्थल से प्रारंभ होकर बल्केश्वर चौराहा, कमला नगर, सिटी मॉल के सामने, पानी की टंकी कमला नगर और मैन मार्केट चौराहा होते हुए बृज रसायन, कमला नगर पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम 6:30 बजे लीला स्थल पर कालियादह मर्दन एवं माखन चोरी लीला का भावपूर्ण मंचन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से गोपाष्टमी की गोचारण यात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण एवं बलदाऊ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने और सायंकालीन लीलाओं के दर्शन करने की अपील की।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन