Fri 26 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सांसद नवीन जैन की अमित शाह से अहम मुलाकात, साइबर सुरक्षा पर सार्थक चर्चा

Pragya News 24

Wed, Mar 19, 2025
Post views : 29

नई दिल्ली/आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर साइबर क्राइम पर नियंत्रण और अश्लील व देशविरोधी वेबसाइट्स पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सार्थक चर्चा की। गृहमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया है।

साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता अभियान
नवीन जैन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा साइबर क्राइम से बचाव के लिए मोबाइल उपभोक्ताओं को सतर्क किया जा रहा है। अब मोबाइल डायल करने पर विशेष संदेश प्रसारित किया जा रहा है, ताकि लोग किसी भी ऑनलाइन ठगी से बच सकें। गृह मंत्रालय ने उपभोक्ताओं को सावधान रहने, ओटीपी साझा न करने और किसी भी लालच से बचने की सलाह दी है।

देशविरोधी और अश्लील वेबसाइट्स पर प्रतिबंध हेतु किया आग्रह
सांसद नवीन जैन ने गृहमंत्री से अनुरोध किया कि युवाओं की मानसिकता दूषित करने वाली वेबसाइट्स पर तत्काल रोक लगाई जाए। इसके अलावा, भारत विरोधी सामग्री प्रसारित करने वाली कई वेबसाइट्स को भी प्रतिबंधित करने की बात कही।

नवीन जैन ने दी अमित शाह को बधाई
सांसद नवीन जैन ने कहा, "अमित शाह निश्चित ही आधुनिक लौहपुरुष हैं। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और कार्यशैली से भारत सुरक्षित और सशक्त हो रहा है।"

साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर
नवीन जैन ने कहा है कि यदि आप साइबर ठगी के शिकार होते हैं या कोई संदिग्ध गतिविधि देखते हैं, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर - 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन