Tue 16 Jun 2026
Breaking News Exclusive
भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा टीबी मुक्त भारत के संकल्प को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया निक्षय दिवस मधुराधीश जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र हरिनाम संकीर्तन और अन्नकूट महोत्सव के साथ सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा खाटू श्याम भजन संध्या के साथ श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भव्य समापन भव्य नौका विहार उत्सव में सजे बाबा श्याम, सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धा का सागर समर कैंप में निखरी प्रतिभाएं, समापन पर बालिकाओं का सम्मान फूड एक्सपो के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक विजिटर्स ने लिया नवाचार, स्वाद और उद्योग का अनुभव हाथीघाट पर स्थापित हुआ “अर्पण कलश”, 560 किलो प्लास्टिक कचरा रीसाइक्लिंग के लिए भेजा श्रीहरि के जयकारों संग सम्पन्न हुई गोवर्धन पूजा, पंचामृत से हुआ अभिषेक

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: लापता की ट्रेन से कट हुई थी मौत

Pragya News 24

Wed, Jan 3, 2024
Post views : 109

आगरा। कमला नगर के बल्केश्वर क्षेत्र से 29 दिसंबर को लापता युवक की उसी दिन मौत हो गई थी। ईदगाह रेलवे स्टेशन के आउटर के पास वह ट्रेन की चपेट में आया था। घरवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं राजकीय रेलवे पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है। सोमवार को जानकारी के बाद कमला नगर पुलिस पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। परिजनों को बुलाया। उन्होंने शव को पहचाना। इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर ने बताया कि 29 दिसंबर को बल्केश्वर निवासी शिवम लापता हुआ था।

उत्तर प्रदेश के आगरा के कमला नगर के बल्केश्वर क्षेत्र से 29 दिसंबर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे। सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी हुई, कि 29 दिसंबर को राजकीय रेलवे पुलिस ने एक अज्ञात शव भेजा था। मरने वाले की उम्र करीब 20 साल थी। घरवालों ने शव देखा। शव दो टुकड़ों में था। परिजन देखते ही उसे पहचान गए, चीखपुकार मच गई। कमला नगर थाना पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर कमला नगर आनंदवीर पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उसके बाद ईदगाह पहुंचे। घटना के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि शिवम एक युवती से प्यार करता था। युवती की सगाई तय हो गई है। उसने उससे शादी से इनकार कर दिया था। घर छोड़ने से पहले शिवम का उस युवती से विवाद भी हुआ था।

इंस्पेक्टर कमला नगर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरवाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं मगर पुलिस को अभी तक हत्या जैसे कोई सुराग नहीं मिले हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन