Thu 10 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

सेवा भारती ब्रजप्रदेश : हुनर से रोजगार तक का संदेश, मेहंदी-राखी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

आगरा। सेवा भारती ब्रजप्रदेश, छावनी महानगर की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित त्रिदिवसीय मेहंदी, राखी एवं पोशाक प्रशिक्षण शिविर का नारायण रिसोर्ट, सेवला में समापन हुआ। शिविर के दौरान बालक-बालिकाओं से लेकर महिलाओं को विभिन्न प्रकार की राखियां, आकर्षक पोशाक एवं मेहंदी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को अपने हुनर एवं कला को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

समापन अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई राखियों एवं पोशाकों का अतिथियों ने अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। मोती, सितारे, शीशे एवं अन्य सजावटी सामग्री से तैयार की गई राखियां और पोशाकें महिलाओं की कलात्मक प्रतिभा एवं हुनर का प्रदर्शन कर रही थीं।

तीन दिवसीय शिविर में राखी प्रशिक्षण में 58, पोशाक प्रशिक्षण में 31 तथा मेहंदी प्रशिक्षण में 48 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

हुनर को रोजगार से जोड़कर बनें आत्मनिर्भर
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान की पूर्व निदेशक डॉ. बीना शर्मा एवं विशिष्ट अतिथियों निधि अग्रवाल, नीलम भटनागर एवं रश्मि गुप्ता ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अतिथियों ने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छोटे-छोटे कौशल को व्यवसाय का रूप देकर महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ समाज में अपनी अलग पहचान भी बना सकती हैं।

हरियाली तीज पर सावन के गीतों ने बांधा समां
शिविर के समापन अवसर पर हरियाली तीज उत्सव भी उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए और नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। तीज के उल्लास और सावन की मधुर धुनों से कार्यक्रम स्थल का वातावरण उत्सवमय हो गया।

संगठन की चंद्रकान्ता परिहार, मीरा कुशवाह एवं डॉ. मंजु सिंघल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पूनम वर्मा ने किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. पीके मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश त्यागी, महामंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, हेमसिंह, छम्मन सिंह, विकास गोयल, दिनेश बंसल, ठाकुर राजवीर सिंह, नीतू गोला, मालती, मोनिका, संगीता शर्मा, सुनीता शर्मा, ज्योति, मनीषा, पूनम, वर्षा, शिवानी, आकाश बघेल, प्रिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन