श्री वार्ष्णेय सभा, आगरा (रजि.) : मेधावी विद्यार्थियों और वृद्धजनों का होगा सम्मान, वार्ष्णेय सभा ने किया आमंत्रण पत्र विमोचन
Pragya News 24
Fri, Nov 13, 2026
15 नवंबर को सूरसदन में होगा भव्य आयोजन, आमंत्रण पत्र का विमोचन; मेधावी विद्यार्थियों, वृद्धजनों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं का होगा सम्मान
आगरा। श्री वार्ष्णेय सभा (रजि.), आगरा की ओर से आयोजित होने जा रहे वार्षिकोत्सव-2026 के आमंत्रण पत्र का विमोचन शुक्रवार को सौंठ की मंडी स्थित अक्रूर वाटिका में आयोजित समारोह में किया गया। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।
सभा के अध्यक्ष दाऊदयाल गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक संजीव बाबू गुप्ता ने बताया कि वार्षिकोत्सव का आयोजन 15 नवंबर, रविवार को दोपहर दो बजे से सूरसदन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू होगा तथा समय से पहुंचने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव समाज की एकजुटता, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
मंत्री विनोद कुमार गुप्ता एवं स्वागत अध्यक्ष डॉ. अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि समारोह में वृद्धजनों का सम्मान करने के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। अक्रूर वाटिका में आयोजित खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की प्रतिभाएं अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
महिला अध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय ने बताया कि समारोह का विशेष आकर्षण डिजिटल एवं प्रकाशित 31वें सनातन-संस्कृति विशेषांक तथा सभा की वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण होगा। इसके माध्यम से समाज की सांस्कृतिक, धार्मिक और साहित्यिक गतिविधियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
सभा के मीडिया प्रभारी केएम गुप्ता ने समाज के सभी लोगों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर वार्षिकोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
आमंत्रण पत्र विमोचन समारोह में सह मंत्री भानु प्रकाश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आरबी गुप्ता, इंजीनियर विनय वार्ष्णेय, कालीचरण गुप्ता, रजनी वार्ष्णेय, रीना वार्ष्णेय, मंत्री अंजली गुप्ता एवं मदन मोहन वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन