श्री मथुराधीश मंदिर : मथुराधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम, छप्पन भोग के दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु
Pragya News 24
Sun, Nov 15, 2026
मनमोहक श्रृंगार और आकर्षक गोवर्धन झांकी ने मोहा भक्तों का मन, जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु, भगवान से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
आगरा। प्राचीन श्री मथुराधीश मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में गोवर्धन पर्वत की आकर्षक झांकी सजाई गई। विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन महाराज का पूजन-अर्चन किया गया। पूजा के उपरांत पारंपरिक मिट्टी के बर्तनों में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से अन्नकूट का भोग सजाकर भगवान को अर्पित किया गया।
महोत्सव के दौरान मथुराधीश महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। ठाकुर जी के भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों ने भगवान के दिव्य दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अन्नकूट प्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। भक्तों की भारी भीड़ के बीच पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘गोवर्धन महाराज की जय’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। भक्ति और उत्साह से सराबोर वातावरण में देर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन एवं प्रसादी वितरण की सुचारू व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
इस अवसर पर मुख्य महंत नंदन श्रोत्रिया जी, यमुना आरती महंत जुगल श्रोत्रिया जी, चतुर्भुज तिवारी जी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, नितिन कोहली, सचिन चतुर्वेदी और प्रशांत भारद्वाज सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
UP News
utta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन