Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मण्डलायुक्त शैलेन्द्र सिंह ने किया सदर लाइब्रेरी, कुबेरपुर स्थित लैण्डफिल साइट और स्मार्ट सिटी कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण

Pragya News 24

Thu, Feb 6, 2025
Post views : 54

आगरा। मण्डलायुक्त शैलेन्द्र सिंह ने आज गुरूवार को सदर लाइब्रेरी, नगर निगम की कुबेरपुर स्थित लैण्डफिल साइट और स्मार्ट सिटी कार्यालय में बने इंटीग्रेटड कंमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त महोदय ने क्वीन मैरी लाइब्रेरी सदर में स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे जीर्णाेद्धार कार्य का निरीक्षण किया। अवगत कराया गया कि लाइब्रेरी के जीर्णाेद्धार का कार्य अंतिम चरण में है। संचालन एवं रखरखाव के लिए एजेंसी का चयन हो चुका है। लाइब्रेरी में स्कूल/कॉलेज में पढ़ाई जाने वाली बुक्स से लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित सभी प्रकार की बुक्स मौजूद रहेंगी। कम्प्यूटर व नेट सर्फिंग की भी सुविधा रहेगी। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित किया गया है। निरीक्षण के दौरान महोदय ने निर्देश दिए गये जीर्णाेद्धार कार्य इसी माह में पूर्ण कराते हुए संचालन शुरू किया जाए। खुले परिसर में बेहतर गार्डनिंग और आकर्षक लाइटिंग के साथ इस तरह ब्यूटीफिकेशन का कार्य किया जाए ताकि यहां से गुजरने वाले पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केन्द्र बन सके।

तत्पश्चात मण्डलायुक्त महोदय कुबेरपुर स्थित लैण्डफिल साइट पर पहुंचे जहां कई वर्षों से जमे कूड़े के ढेर का अनुबंधित कंपनी द्वारा किए जा रहे निस्तारण की प्रक्रिया को देखा। सी एण्ड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, वेस्ट टू कंपोस्ट और लेदर-प्लास्टिक वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। साइट पर ही तैयार हो रहे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को भी देखा। निर्देश दिए कि जल्द से जल्द एनर्जी प्लांट को शुरू किया जाए।

अंत में स्मार्ट सिटी कार्यालय में बने आईसीसीसी (इंटीग्रेटड कंमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर) का निरीक्षण किया। आगरा के स्मार्ट सिटी में चयनित होने से लेकर स्मार्ट सिटी विकसित किए जाने हेतु सभी प्रोजेक्ट्स के बारे में मण्डलायुक्त महोदय को विस्तार से बताया गया। स्मार्ट सिटी के द्वारा शहरवासियों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी गयी। निर्देश दिए गये कि स्मार्ट सिटी की योजनाओं व सुविधाओं में जहां कमी आ रही है, उन कमियों को दूर करते हुए कंट्रोल सेंटर को शत प्रतिशत क्रियाशील बनाया जाए।

इस मौके पर नगरायुक्त अंकित खण्डेलवाल, अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र कुमार यादव, जलकल जीएम अरूणेन्द्र राजपूत, स्मार्ट सिटी आगरा जीएम (प्रोजेक्ट) अरूण कुमार, मुख्य अभियंता विद्युत/यांत्रिक पंकज भूषण, नगर स्वास्थ्य अधिकारी संजीव वर्मा, चीफ डेटा ऑफिसर सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन