Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: तहसील एत्मादपुर में सुशासन सप्ताह में मण्डलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएँ

Pragya News 24

Sun, Feb 16, 2025
Post views : 121

आगरा। शनिवार को तहसील एत्मादपुर में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुईं जनसमस्याओं व शिकायतों को मण्डलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सुना गया। शिकायतों के उचित व त्वरित निस्तारण हेतु मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में आज कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में मौजा खाँडा, खंदौली निवासी मायाराम द्वारा समस्या रखी गई कि उनके घर की गली अत्यधिक खराब है व दलदल युक्त है जिससे वहां से कोई भी वाहन नहीं निकल पाता है। मण्डल आयुक्त ने बीडीओ खंदौली को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। ग्राम मौसम विभाग मोहसनाबाद मौजा खास निवासी प्रवेंद्र सिंह त्यागी द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को मुक्त कराने तथा उक्त भूमि पर आईसीसी सेंटर का निर्माण कराया जाने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। डीपीआरओ को जांच कराकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जमाल नगर भैंस बरहन निवासी अशोक कुमार डायरेक्टर पी एस कोल्ड स्टोरेज ने थाना बरहन के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्यवाही किये जाने तथा धर्मकाँटा संचालन से रोकने की शिकायत की गयी। मंडल आयुक्त ने एसीपी एत्मादपुर को इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये।

एत्मादपुर वार्ड 21 के सभासद मुफीज खान ने कस्बा एत्मादपुर तहसील चौराहा पर फ्लाईओवर बनवाने तथा ट्रैफिक लाइट लगवाने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। एडीए वीसी को जांच कर कर उचित कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किये। ग्राम सुजानपुर निवासी समिति कुमार द्वारा ग्राम चमरोला में ग्राम सभा की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कराई जाने की शिकायत की गई। एसडीएम एत्मादपुर को जांच हुआ उचित कार्रवाई हेतु निर्देश जारी किए।

समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए मण्डल आयुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण और आईजीआरएस रैंकिंग में आगरा की प्रगति अच्छी नहीं है। इसलिए सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा है कि कार्यालय दिवस और विशेषकर संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। निस्तारण में शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान होना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन