Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महिला कांग्रेस : शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर महिला कांग्रेस ने दिया देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से यमुना किनारे विद्युत शवदाह गृह के निकट स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया गया। अमर शहीदों की स्मृति में पौधे रोपकर संगठन ने जन-जन को पर्यावरण संरक्षण के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमलतास, अशोक, शहतूत, करी पत्ता और गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे रोपे। पौधारोपण के बाद कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सहित देश के सभी अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया और देशभक्ति के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव नम्रता दान ने शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरी-भरी प्रकृति, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित पर्यावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग एवं समर्पित हैं। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधारोपण का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और देशभक्ति को साथ लेकर चलना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

कार्यक्रम में रश्मि सिंह, नीलोफर बानो, शाइस्ता खान, पारो शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अश्विनी जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, शिवम शिवहरे, प्रदेश सचिव सलमान कुरैशी, शाहिद खान, रॉकी, बशीर उल हक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन