Mon 10 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: चलती ट्रेनों में बेची जा रही थी शराब, चेकिंग के दौरान भागते समय हुआ गिरफ़्तार शातिर

Pragya News 24

Tue, Jan 2, 2024
Post views : 106

Agra. ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी के बारे में तो सुना था लेकिन क्या आपने सुना है कि ट्रेनों में खानपान की वस्तुओं के साथ अवैध रूप से शराब बेची जाती है। सुनने में अटपटा लगता है लेकिन यह एक सच्चाई है। अवैध वेंडर जिस तरह से ट्रेनों में खान-पान की वस्तुओं को ले जाकर बेचते हैं उसी तरह से अवैध रूप से यात्रियों को शराब भी बेची जाती है। इसका खुलासा जीआरपी आगरा कैंट द्वारा किया गया है। जीआरपी आगरा कैंट ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 7 शराब की अवैध बोतल बरामद हुई। यह युवक ट्रेनों में यात्रियों को अवैध तरीके से शराब बेचता है।

चेकिंग के दौरान जीआरपी आगरा कैंट ने एक व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पूछताछ की तो युवक भागने लगा। जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। चेकिंग की गई तो युवक के पास से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई जिनकी संख्या 7 थी। पकड़े गए शातिर का नाम सोनू उर्फ सनी उसमानी पुत्र चाँद उसमानी निवासी किराये का मकान साबिर भाँडई वाले चौकी सराय ख्वाजा थाना शाहगंज जिला आगरा उम्र करीब 21 वर्ष है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के पास से 7 बोतल अवैध शराब अग्रेजी रॉयल स्टेग प्राप्त हुईं है।

जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली से झांसी ट्रेन के रुट पर किसी भी ट्रेन में चढ़ जाता था और मौका मिलने पर शराब को ट्रेन में चढकर पीने के शौकीन लोगों को चोरी छिपे बेचता है जिससे प्राप्त हुए पैसे से परिवार का खर्चा चलाता है। जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी ने बताया कि प्लेटफोर्म न. 4 से युवक को गिरफ्तार किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन