Sat 27 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गौ सेवा और स्वास्थ्य सेवा के साथ लायंस क्लब ऑफ आगरा कॉनरॉय का प्रथम सेवा समागम सम्पन्न

Pragya News 24

Sun, Jul 13, 2025
Post views : 28

आगरा। लायंस क्लब ऑफ आगरा कॉनरॉय के नवगठित कार्यकाल 2025-26 का प्रथम सेवा कार्य रविवार को वाटर वर्क्स स्थित गौशाला एवं अग्रवन में गौ सेवा और स्वास्थ्य सेवा के भावपूर्ण संगम के साथ किया गया। श्रद्धा और परंपरा से ओतप्रोत कार्यक्रम की शुरुआत गौ माता की वंदना और प्रार्थना सभा के साथ की गई।

अध्यक्ष विशाल सिंघल और सचिव संजय गुप्ता ने बताया कि सेवा संकल्प के लिए लॉयंस क्लब कॉनरॉय समर्पित है। इस कड़ी में पांच कुंतल चारा गौ सेवा के लिए प्रदान किया गया। इसके बाद अग्रवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लीवर के लिए फाइब्रोसिस टेस्ट तथा अन्य संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं प्रदान की गईं। शिविर में डॉ. दीपक बंसल एवं डॉ. श्वेता एस अग्रवाल जैसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कॉनरॉय सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और 10 घंटे के उपवास के साथ जांच प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन ने क्लब के सेवा संकल्प को और सशक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विशाल सिंघल, सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, मोहित अग्रवाल, अमित गुप्ता, कमल अग्रवाल, निखिल, भावेश शाह, रोहित अग्रवाल, रोहित केसवानी, अविराग़ बिरला, सौम्या गुप्ता, गीतिका, निकिता, रूपाली, नेहा आदि उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन