Sat 12 Sep 2026
Breaking News Exclusive
आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

लायंस क्लब आगरा विशाल : लायंस क्लब आगरा विशाल ने 175 से अधिक बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, सेवा, शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का दिखा सुंदर संगम

आगरा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल की ओर से प्राथमिक विद्यालय, पथौली में सेवा एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब ने विद्यालय के 175 से अधिक छात्र-छात्राओं को उपयोगी शैक्षणिक सामग्री वितरित की।

बच्चों को स्कूल बैग, पानी की बोतल, नोटबुक, पेंसिल किट एवं मिठाई प्रदान की गई। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। क्लब सदस्यों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह सेवा कार्य इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।

कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्ष लायन सीए राकेश अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद क्लब सदस्यों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्यजनों ने पूरे सम्मान और गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके बाद वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर क्लब के सचिव मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष सोम मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अजय बंसल, सुनील अग्रवाल, अजय मनचंदा, संजीव अग्रवाल, सुनील बंसल, सुनील गुप्ता, अर्चना अग्रवाल, सोनिया बंसल एवं उमा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन