Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अनुभव की खान, हमारे बुजुर्ग महान : लीडर्स आगरा की पुस्तक “हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर” का विमोचन, पुस्तक में हैं शहर के प्रतिष्ठित बुजुर्गों की जीवन गाथा

Pragya News 24

Sat, Apr 4, 2026
Post views : 385

आगराः लीडर्स आगरा और तपन ग्रुप द्वारा बुजुर्गों के सम्मान का प्रेरणादायक अभियान तो चलाया ही, उन बुजुर्गों के अनुभव, उनकी गौरवगाथा और सम्मान के पलों को सहेजने वाले एक पुस्तक का प्रकाशन किया। जो भावी पीढ़ी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

रविवार को रेनबो हास्पिटल के प्रभा मल्होत्रा वातानुकूलित हाल में इस पुस्तक का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल थे। उन्होंने कहा कि विमोचित पुस्तक “हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर” का मूल उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि बुजुर्ग किसी भी परिवार की रीढ़ होते हैं। अनुभवों की खान होते हैं। इसलिए वे महान होते हैं। जीवन के संध्या काल में पहुंचने पर उन्हें उपेक्षित नहीं, बल्कि सम्मानित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए महामंत्री सुनील जैन ने बताया कि “चलें, शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान के तहत लीडर्स आगरा ने एक प्रेरणादायी पहल की। इसी अभियान के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक आयु के 29 वरिष्ठजनों सहित कुल 34 कार्यक्रमों का संकलन इस पुस्तक में किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में घरों में मां, पिता और बुजुर्गों की बच्चों द्वारा बढ़ती उपेक्षा समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए संस्था ने संयुक्त परिवार की भावना को पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से “चलें शहर को समर्पित बुजुर्ग विभूतियों के घर, उनका अभिनंदन एवं चरण वंदन करने” अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जब संस्था के सदस्य विभिन्न स्थानों पर बुजुर्गों के घर पहुंचे, तो कई परिवारों ने अपने माता-पिता और वरिष्ठजनों का सम्मान बढ़ाते हुए अत्यंत आत्मीयता से स्वागत किया। कुछ स्थानों पर तो आयोजकों के स्वागत-सत्कार के लिए विशेष रूप से कैटरिंग तक की व्यवस्था की गई, जो यह दर्शाता है कि समाज में आज भी संस्कार और सम्मान की भावना जीवित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में महंत गोपी गुरु, लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, डॉ ज्ञान प्रकाश, केशव शर्मा, कुलदीप ठाकुर, डॉ गिरधर शर्मा, रंजना पंवार, रोहित गोयल, प्रवेंद्र यादव की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

समाज की विभूतियों को श्रद्धांजलि
इस दौरान उन वरिष्ठजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनका अभियान के सम्मान किया था और पुस्तक में भी उनका उल्लेख है,लेकिन विमोचन से पहले ही उनका देवलोकवास हो गया। इनमें वरिष्ठजनों मे पूर्व विधायक वीरेंद्र सोन, डॉ. आरएम मल्होत्रा, बांके लाल माहेश्वरी थे।

पुस्तक में मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित अनेक विभूतियों के संदेश
इस बहुरंगी पुस्तक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की शुभकामनाएं संदेश हैं। इसके अलावा आगरा के भामाशाह कहे जाने वाले सुरेश चंद्र गर्ग, पूरन डावर, पद्म श्री डॉ आर एस पारीक, डॉ. उषा यादव, डॉ डीके हाजरा, डॉ वीडी अग्रवाल के जीवन की अनुभव गाथा भी प्रकाशित है।

इनका हुआ सम्मान
समारोह में अतिथियों और विशिष्टजनों के अलावा पुस्तक के लेखक/संपादक आदर्श नंदन गुप्ता, विशेष संपादक सुभाष रावत, राष्ट्रभाषा प्रिंटिंग प्रेस के स्वामी अभय सिंह, ग्राफिक डिजायनर राजेश माहौर को भी सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित
पुस्तक विमोचन के अवसर पर स्वीटी सिंह चौहान, सुनील बग्गा, हरिकांत शर्मा, राहुल जैन, अंजली गुप्ता, शिखा जैन, डॉ. अशोक कुशवाहा, रॉबिन जैन, संजय कुमार, सृष्टि दुबे, ऋतुराज दुबे, प्रभु दयाल, प्रभु दयाल सिंह, टीएन चौहान, विनीता सिंह, मनोज गोयल, पंकज सिंह, सुशील जैन, दीपू वर्मा, सोना वर्मा, विमान वर्मा, करण सिंह, दीपक सिंह, पूजा भौमिक, ज्योति बुद्धिराजा, राजदीप ग्रोवर, मोतीलाल जैन, राकेश आहुजा आदि उपस्थित रहे ।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन