इशरे - किड्स वनस्थली स्कूल : एसी 25 डिग्री पर रखें, पर्यावरण बचाएं और बिजली बचाएं: इशरे
Pragya News 24
Sat, Aug 15, 2026
आगरा। असुरक्षित पर्यावरण और बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इशरे आगरा सब चैप्टर ने किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल, कालिंदी विहार के सहयोग से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को घरों में एयर कंडीशनर का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर रखने, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बिजली की बचत करने का संदेश दिया गया।
रैली को किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक वीरेन्द्र कुमार मित्तल, इशरे आगरा के अध्यक्ष डॉ. कुमार मौसम, शैलेन्द्र माथुर एवं राजकिशोर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में पर्यावरण संरक्षण, एसी का तापमान 25 डिग्री पर रखने और बिजली बचाने से संबंधित संदेश लिखे पोस्टर लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कालिंदी विहार की विभिन्न कॉलोनियों में भ्रमण किया और स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
रैली में किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं स्टाफ के साथ इशरे के सदस्यों तथा स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने भी सहभागिता की। विद्यार्थियों ने पोस्टरों और नारों के माध्यम से आमजन से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
इशरे एवं किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल की इस जागरूकता मुहिम में वीरेन्द्र कुमार मित्तल, डॉ. कुमार मौसम, शैलेन्द्र माथुर, राजकिशोर गुप्ता, ललित गुप्ता, इंजी. पंकज गुप्ता, आलिंद माथुर, जय कुमार, सूरज भान शर्मा, चेयरमैन रीना जालान, डायरेक्टर स्वाति चंद्रा, मनीष कुमार मित्तल, निर्मल चौहान, ममता बघेल, कीर्ति उपाध्याय, पीटीआई विशाल सहित शिवानी, आयुशी, कविता, रिया, अनु चौहान, गौरी, गीता, प्रियांशी, नेहा, ऋषभ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन