Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्रीकृष्ण लीला महोत्सव 2026 : कंस की दुहाई से कांपा शहर, तलवारें लहराते सैनिकों ने जीवंत किया द्वापर युग का आतंक

Pragya News 24

Sat, Nov 14, 2026
Post views : 55

पांच सवारियों में दिखा कंस का आतंक, कैद में पिता उग्रसेन और पूतना के भयावह स्वरूप ने बच्चों में जगाया कौतूहल; रविवार को गौशाला में होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मंचन

आगरा। तलवारें लहराते सैनिक, भयावह वेशभूषा, कंस के आतंक का उद्घोष और प्रजा को डराते अत्याचारी राजा का स्वरूप... कुछ ऐसा ही दृश्य शनिवार को शहर की सड़कों पर देखने को मिला। श्रीकृष्ण लीला महोत्सव समिति की ओर से आयोजित ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव के दूसरे दिन कंस की दुहाई की भव्य सवारी निकाली गई। पांच सवारियों के साथ निकले इस जुलूस ने द्वापर युग में मथुरा पर कंस के अत्याचारों और भय के वातावरण को जीवंत कर दिया। कंस की सेना के हुंकार भरते सैनिकों को देखकर बच्चे रोमांचित भी हुए और सहमते भी नजर आए।

सवारी से पूर्व वाटर वर्क्स स्थित गौशाला परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद पांच सवारियों के साथ कंस की दुहाई का जुलूस रवाना हुआ। इसमें कंस का भयावह स्वरूप, हाथों में धारदार तलवारें लहराते सैनिक, कारागार में बंद पिता उग्रसेन और पूतना का डरावना स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सैनिकों के हुंकार भरने और प्रजा को भयभीत करने के अभिनय ने ऐसा दृश्य प्रस्तुत किया, मानो मथुरा में एक बार फिर कंस का आतंक छा गया हो।

सवारी के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। विशेष रूप से बच्चों में कंस की सेना और उसके सैनिकों को देखने का उत्साह दिखाई दिया। कुछ बच्चे डरकर अपने परिजनों के पीछे छिपते नजर आए, तो कुछ तलवारें लहराते सैनिकों को कौतूहल से निहारते रहे। धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों को सजीव रूप में प्रस्तुत करती इस सवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पूर्व मथुरा में व्याप्त अत्याचार और भय की परिस्थितियों का प्रभावशाली चित्रण किया।

समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि श्रीकृष्ण लीला महोत्सव आगरा की सौ वर्ष से अधिक पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा है। इसका उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को मंचन तक सीमित न रखकर सवारियों और विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से जनमानस को द्वापर युग की घटनाओं से जोड़ना है। कंस की दुहाई की सवारी के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण से पूर्व मथुरा में व्याप्त अत्याचार और आतंक को दर्शाया जाता है।

उन्होंने बताया कि रविवार को गौशाला परिसर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लीला का भव्य आयोजन होगा। इसमें भगवान के जन्म से पूर्व की घटनाओं और मथुरा में कंस के अत्याचारों से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

समिति महामंत्री विजय रोहतगी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित लीलाओं का मंचन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान की दिव्य लीलाओं का दर्शन करने की अपील की।

लीला संयोजक शेखर गोयल ने बताया कि इस वर्ष पारंपरिक लीलाओं के साथ भीष्म प्रतिज्ञा, प्रह्लाद चरित्र और सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र जैसी विशेष लीलाओं का मंचन भी किया जाएगा। इन प्रसंगों के माध्यम से त्याग, सत्य, धर्म, भक्ति और आदर्श जीवन के मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महंत गोपी गुरु, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष मनोज बंसल, सुनील विकल, राजू यादव, अजय गर्ग, अरविंद शर्मा, सूरज तिवारी, शलभ शर्मा, रविंद्र अग्रवाल, पुष्कल गुप्ता, अशोक गोयल, विष्णु अग्रवाल राधे राधे, अनंत उपाध्याय, मुकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, संजय अग्रवाल, आशु रोहतगी, लक्ष्मण शर्मा, विनीत सिंघल, पंकज मोहन, ब्रजेश अग्रवाल, मनीष शर्मा, पंकज शास्त्री, अरविंद कुमार, आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन