Mon 11 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

हिंदी साहित्य का परचम : ऑस्ट्रेलिया से आईं हिंदी साहित्यकार रीता कौशल को 'करुणेश परिवार' ने किया सम्मानित

Pragya News 24

Tue, Mar 31, 2026
Post views : 122

आगरा। ऑस्ट्रेलिया में विगत कई दशकों से अपनी कविताओं, कहानियों, उपन्यासों आदि के लेखन-प्रकाशन से हिंदी भाषा और हिंदी साहित्य का परचम फहरा रहीं श्रीमती रीता कौशल का आगरा आगमन पर करुणेश परिवार द्वारा सम्मान किया गया।

मंगलवार को शमशाबाद रोड पर इंदिरापुरम स्थित नीति बाग कॉलोनी में उनकी ससुराल पहुँचकर करुणेश परिवार के प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार और साहित्य सेवी आदर्श नंदन गुप्ता तथा उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा निराला पुरस्कार से सम्मानित कवि- साहित्यकार कुमार ललित ने श्रीमती रीता कौशल को शॉल और माला के साथ साहित्यिक पुस्तकें प्रदान कर उनकी उल्लेखनीय साहित्य-सेवाओं के लिए सराहना करते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान उनके परिवार से राजेश कौशल और सपना कौशल भी मौजूद रहीं।

आगरा में जन्मीं व शिक्षित हुईं आगरा की मूल निवासी रीता कौशल को साहित्य क्षेत्र में उनके समग्र योगदान के लिए कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मानों के अलावा मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2024 में पाँच लाख रुपये का राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान प्रदान किया जा चुका है।

उनका यात्रा वृतांत 'दक्षिण से मध्य भारत तक' भारत सरकार के प्रकाशन विभाग द्वारा प्रकाशन हेतु स्वीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा अरुणिमा उपन्यास, रंग बिरंगी बाल कहानियाँ, चंद्राकांक्षा काव्य संग्रह और रजकुसुम कहानी संग्रह सहित उनकी कई कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं।

आप वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की वार्षिक पत्रिका का 2015 से 2020 तक संपादन कर चुकी हैं। आप ऑस्ट्रेलियन लोकल गवर्नमेंट में फाइनेंस ऑफिसर के पद पर रही हैं। हिंदी सोसायटी सिंगापुर व डीएवी हिंदी स्कूल सिंगापुर में हिंदी की शिक्षक रही हैं।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन