Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

बुद्ध वंदना एवं सामाजिक समरसता : करुणा, मैत्री और समानता के संदेश से गूंजा बुद्धा पार्क, हजारों अनुयायियों ने की बुद्ध वंदना

सैकड़ों भंते गणों की उपस्थिति में हुई बुद्ध वंदना, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत; दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से पहुंचे हजारों अनुयायी

आगरा। भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और समानता के संदेश से कालिंदी विहार स्थित बुद्धा पार्क का वातावरण भक्तिमय हो उठा। सैकड़ों भंते गणों द्वारा त्रिशरण, पंचशील पाठ और बुद्ध वंदना के सामूहिक उच्चारण के बीच आसमान से हुई पुष्प वर्षा ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अवसर था बुद्धा पार्क में आयोजित भव्य बुद्ध वंदना एवं सामाजिक समरसता कार्यक्रम का, जिसमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए हजारों बौद्ध अनुयायियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भिक्षु संघ द्वारा त्रिशरण, पंचशील पाठ एवं बुद्ध वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सीटू चौहान (इं. किशन चौहान) ने भंते गणों एवं अतिथियों को पटका और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान बुद्ध के सिद्धांतों में निहित सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व, दया, मैत्री और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करके ही समतामूलक और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध द्वारा दिखाया गया शांति, करुणा और समानता का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। सामाजिक समरसता अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करना है। उन्होंने मलिन बस्तियों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगाने का आश्वासन भी दिया।

पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यदि भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को जीवन में अपनाया जाए तो विश्व में दुख और कष्टों को कम किया जा सकता है। वहीं पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आगरा को भगवान बुद्ध की 26 फुट ऊंची प्रतिमा और पांच पंचवर्गीय भिक्षुओं की 10-10 फुट ऊंची प्रतिमाओं के रूप में बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने इसे आगरा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस दौरान सीटू चौहान ने भारतीय जाटव समाज संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार शमी एवं प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह को चांदी के मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। वहीं बाबूलाल एवं चौधरी उदयभान सिंह को चांदी के मोतियों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से पहुंचे भारतीय जाटव समाज संस्था के प्रदेश अध्यक्षों का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जाटव समाज संस्था के संरक्षक नत्थी सिंह जसोरा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार, प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान ठेकेदार, भाजपा ब्रज क्षेत्र महामंत्री अशोक पिप्पल, पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, भाजपा जिला प्रभारी घनश्याम लोधी, प्रमुख समाजसेवी मुकेश गुप्ता, आरपी सिन्हा, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रपाल चाहर एवं किरावली चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत इंदौलिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन