Sun 25 Oct 2026
Breaking News Exclusive
रमन वाटिका में आज सजेगी डांडिया की महफिल, ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में झूमेंगे शहरवासी चूड़ियों की खनक और डांडिया की थाप पर झूमीं महिलाएं, करवा चौथ उत्सव में बिखरी सोलह शृंगार की छटा ‘हेलो-हाय छोड़ो, भक्ति से नाता जोड़ो’ का संदेश देकर छाए छह वर्षीय बाल संत भक्त भागवत एक माह तक गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, श्रीराम सहित अन्य स्वरूपों की विदाई पर भावुक हुए श्रद्धालु चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 'एसिड अटैक सर्वाइवर पीड़िता से मिलने में बहुत तकलीफ होती है' - जेसिका पेज

Pragya News 24

Fri, Sep 29, 2023
Post views : 165

आगरा। अपराह्न से लेकर देर शाम तक के घंटे वैश्विक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना से सराबोर थे। ये शाम ऐसी ब्रिटिश और भारतीय सुंदरियों के नाम थी जो बाहर जितनी सुंदर थीं, उससे कई गुना अधिक भीतर से सुंदर थीं।
यह माहौल आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित 'शिरोज़ हैंग आउट' में देखने को मिला। सवा चार हज़ार किमी की दूरी तय करके इंग्लैंड की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2023 की विजेता जेसिका पेज अपनी 5 महिला मित्रों के साथ एसिड हमलों की शिकार भारतीय नव युवतियों की हौसला अफज़ाई करने आयी थीं। यह कार्यक्रम 3 घंटे के लिए प्रस्तावित था लेकिन इसमें भाग लेने वालों के उत्साह का आलम यह था कि यह 6 घंटे तक अनवरत चलता रहा और वहां मौजूद सभी देसी-विदेशी लोगों में से कोई अपनी जगह से हिला तक नहीं।

बताते चलें कि यूके में 'मिस यूनिवर्स' का आयोजन पौला अबण्डनेटो और उनका संगठन 'ए सिस्टरहुड' करता है। आज के इस भव्य समारोह में पौला स्वयं भी मौजूद थीं। 'ए सिस्टरहुड' नामक यह संस्था इंग्लॅण्ड सहित सारी दुनिया में कमज़ोर और हाशिये पर डाल दी गयी लड़कियों और महिलाओं को शक्तिवान बनाने की दिशा में ठोस काम करती है। यह संगठन महिलाओं के चेहरे को नहीं बल्कि उनके भीतरी सौंदर्य को 'प्रमोट' करता है। मिस यूनिवर्स पेज के अलावा यूके से आयी इस टीम में मिस यूनिवर्स यूके 2023 रनर अप-1 क्लॉउडिआ टॉड और रनर अप-2 हेरियट लेन के अलावा 'मिस इंटरनेशनल यूके अलीशा काउ भी थीं।

मिस यूनिवर्स यूके जेसिका पेज ने कहा कि "एसिड हमलों का शिकार होने वाली औरतों के बारे में सुनना जितना कष्टप्रद है, उससे कई गुना ज़्यादा तकलीफ भरा क्षण उनसे मिलना होता है।" उन्होंने कहा कि वह भविष्य में जब 'मिस यूनिवर्स' प्रतियोगिता के मंच पर पहुंचेगी तो एसिड हमलों से होने वाली शारीरिक और मानसिक क्षति की शिकार इन महिलाओं की आपबीती से सारी दुनिया को अवगत कराएंगी।

'शीरोज़' से जुडी नवयुवतियों - मधु कश्यप, माननी, नगमा, रुकैया, आदि ने अतिथियों के सामने अपने ऊपर हुए हमलों, उस 'ट्रॉमा' से निकलने में 'शिरोज़' की भूमिका और अब हिम्मत की वापसी के एक-एक टुकड़े की विस्तार से चर्चा की। इस मौक़े पर 'शिरोज़' के राष्ट्रीय संयोजक' आलोक दीक्षित ने 'शिरोज़' के जन्म और उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। आगरा चेप्टर के प्रमुख आशीष शुक्ला ने शुरू में अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक अजय तोमर और रामभरत उपाध्याय थे।

इस मौके पर अनिल शुक्ल, मनीषा शुक्ला, अभिषेक कपूर (संस्थापक आगरा शहर), प्रियम अंकित, अनिल शर्मा, विजय शर्मा, आनंद राय, कांति नेगी शर्मा, कमलदीप आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन