Wed 28 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: शीरोज हैंग आऊट में हुआ निवेशक जागरूकता कार्यक्रम

Pragya News 24

Wed, Apr 9, 2025
Post views : 54
  • छोटे निवेश से बचत शुरू करें- मनीष अग्रवाल.

आगरा। अमृता विद्या - एजुकेशन फॉर इम्मोर्टालिटी और छांव फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम फॉर स्प्रेअडिंग फाइनेंशियल लिटरेसी’ सेमिनार का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित ‘शीरोज हैंग आऊट’ में किया गया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्यूचुअल फंड कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने प्रबंधित धन का 0.02 प्रतिशत हिस्सा एएमएफआई (एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑन इंडिया) के मार्गदर्शन में वित्तीय साक्षरता फैलाने के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुसार निवेशक जागरूकता कार्यक्रम (आईएपी) आयोजित करने के लिए खर्च करें। शिक्षा एवं प्रशिक्षण सहभागिता केंद्र (सीईईटी) में, विभिन्न स्टॉक एक्सचेंजों, म्यूचुअल फंडों और अन्य वित्तीय संस्थानों के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यशालाओं के अनिवार्य निष्पादक हैं।

45 मिनट के सेमिनार का मुख्य उद्देश्य निवेशक जागरूकता कार्यशालाओं के माध्यम से व्यक्तियों को शिक्षित और सशक्त बनाना है, ताकि वे वित्तीय साक्षरता पैदा कर सकें, ताकि वे अपने व्यक्तिगत वित्त के संबंध में सही निर्णय ले सकें।

सेमिनार में विशेषज्ञ प्रशिक्षक मनीष अग्रवाल द्वारा 45 मिनट का इंटरैक्टिव व्याख्यान सह प्रस्तुतिकरण किया गया, जो प्रतिभागियों को निम्नलिखित एजेंडे पर शिक्षित किया।

  • निवेश की सामान्य गलतियाँ
  • आय/निवेश के दुश्मन
  • जोखिम क्या है? दृ एक आंख खोलने वाली बात
  • अपनी बचत और निवेश को जीवन लक्ष्यों से जोड़ना

आज के सेमिनार में अनिल शर्मा, मजाज उद्दीन कुरैशी, कांति, वंदना तिवारी, हरिशंकर जसावत, शबनम, नगमा, माननी, जितेन्द्र यादव, सत्यम शुक्ला, पप्पू, मोहन, शिवनारायण सिंह, प्रदुमन उपाध्याय, परितोष चौहान, मदन जसावत, प्रशांत चौहान, विमल कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन