Sun 26 Jul 2026
Breaking News Exclusive
ब्रज विकास को मिलेगी नई उड़ान, वृंदावन में रोपवे और 700 करोड़ की सड़क परियोजनाएं निर्विरोध चुनी गई इंडियन क्लब की नई कार्यकारिणी, सुधीर भोजवानी बने अध्यक्ष मॉडर्न बनें, वेस्टर्न नहीं; जया किशोरी ने बताए सफल जीवन के सूत्र 13 छात्राओं के सपनों को मिली नई उड़ान, रोटरी क्लब ने उठाया शिक्षा का खर्च 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार तक पहुंचेगी गोभक्तों की आवाज, 27 जुलाई को देशव्यापी अभियान ई-वाहन टैगिंग के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन भव्यता और सुरक्षा के साथ सजेगी जनकपुरी, राज्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देवशयनी एकादशी पर दिव्य श्रृंगार में सजे खाटू श्याम, भक्तों ने पाया आशीर्वाद स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण पर रहेगा फोकस, लायंस डिस्ट्रिक्ट ने घोषित की नई कार्ययोजना सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, टाटा ग्राउंड का किया निरीक्षण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

इंटरनेशनल फैशन : इंटरनेशनल फैशन अब आगरा में, आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर का शुभारंभ

आगरा। शहर के फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए एमजी रोड स्थित अंजना सेंट्रल मॉल में आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर का भव्य शुभारंभ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली

ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मेगा स्टोर का अवलोकन किया तथा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के नवीनतम कलेक्शन की जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापार जगत से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

आगरा के लिए गौरव की बात : अरुण मौली
मुख्य अतिथि एडीए उपाध्यक्ष एम. अरून्मोली ने कहा कि आगरा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में इस स्तर का इंटरनेशनल ब्रांड मेगा स्टोर खुलना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस स्टोर में मध्यम वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक के प्रत्येक ग्राहक की पसंद और बजट को ध्यान में रखते हुए विश्व के प्रतिष्ठित ब्रांड्स उपलब्ध कराए गए हैं। अब आगरा के लोगों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पादों की खरीदारी के लिए महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह स्टोर शहर की आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते रिटेल बाजार को नई पहचान देगा।

शहर के रिटेल सेक्टर को मिलेगी नई पहचान
पीएल शर्मा ने कहा कि आगरा निरंतर आधुनिक व्यापारिक और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। ऐसे मेगा स्टोर शहर के व्यापारिक वातावरण को नई दिशा देने के साथ-साथ ग्राहकों को विश्वस्तरीय खरीदारी का अनुभव भी प्रदान करेंगे।

आइकॉनिक ब्रांड मेगा स्टोर के सीईओ अपूर्व सेन ने कहा कि स्टोर का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता, नवीनतम फैशन ट्रेंड और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा उपलब्ध कराना है।

एक ही छत के नीचे विश्व के नामी ब्रांड्स
मेगा स्टोर में गैंट, ट्रू रिलिजन, टॉमी हिलफिगर, कैल्विन क्लाइन, प्यूमा, नौटिका, आइकॉनिक, एले, सेलियो, यू.एस. पोलो अस्न., यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन, स्टोलन, टॉमी हिलफिगर किड्स, गेस हैंडबैग्स, लीवाइस, अबकासा, स्टाइल आइलैंड, रेयरिज़्म, फॉरएवर न्यू, आवर लव, ट्रू रिलिजन किड्स, एले किड्स, ब्लू जिराफ, अमित अरोड़ा, प्यूमा किड्स तथा यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन किड्स सहित अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध हैं।

हर वर्ग और हर आयु के ग्राहकों के लिए विशेष संग्रह
मेगा स्टोर में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए प्रीमियम परिधान, फुटवियर, हैंडबैग, फैशन एक्सेसरीज़, स्पोर्ट्स वियर और लाइफस्टाइल उत्पादों का विशाल संग्रह उपलब्ध है। आधुनिक इंटीरियर, आकर्षक डिस्प्ले और विश्वस्तरीय ग्राहक सुविधाओं के साथ यह स्टोर आगरा में शॉपिंग का नया आकर्षण बनने जा रहा है।

ये रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह में सुनील शर्मा, शिवम शर्मा, शुभांक शर्मा, शोहार्द शर्मा, डावी सरीन आदि उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन