Wed 26 Aug 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरक पहल, लॉयंस क्लब प्रयास द्वारा जिला जेल की महिला कैदियों हेतु सेवा कार्य

Pragya News 24

Thu, Jun 19, 2025
Post views : 44

आगरा। लॉयंस क्लब प्रयास ने जिला कारागार में निरुद्ध 119 महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे 10 बच्चों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य किया। क्लब अध्यक्ष अशु मित्तल के नेतृत्व में महिला कैदियों को दो एयर कूलर, दो वाटर कूलर, सेनेटरी वेंडिंग मशीन, 300 सेनेटरी नैपकिन के पैकेट और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं।

सेवा कार्य की सराहना करते हुए जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रयास महिला बंदियों के जीवन में सकारात्मकता लाते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। महिला बंदियों ने क्लब सदस्यों के स्वागत में ज्ञानवर्धक प्रस्तुति भी दी, जिसे शिक्षिका रितु गर्ग के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था।

इस अवसर पर महिला बंदियों ने अपने कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में जेलर नागेश सिंह, प्रीति शर्मा और शालू संगल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। क्लब की डॉ. परिणीता बंसल, मयूरी मित्तल, मीनाक्षी मोहन, रचना अग्रवाल, शीनू कोहली, मोनिका गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन