Mon 21 Sep 2026
Breaking News Exclusive
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर को केंद्रीय विद्यालय-2 में विश्व पर्यटन दिवस पर दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता जनकपुरी केंद्रीय कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया ने की महाआरती कारोबार, तकनीक और वैश्विक साझेदारी के नए द्वार खोलेगा ‘मीट एट आगरा’ यूजीसी के विरोध में आगरा में तेज हुआ आंदोलन, ट्रैक्टर मार्च को लेकर बढ़ी हलचल जरूरतमंदों के लिए शुरू हुई एक रुपये में भरपेट भोजन की सेवा दान की राशि से जनसेवा का संकल्प, बालिका कॉलेज के दो कक्षों का जीर्णोद्धार वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने लायंस क्लब प्रयास के साथ देखी हनुमान अंश, उत्साह से लिया आउटिंग का आनंद संत शिरोमणि दुर्बलनाथ के 165वें जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां तेज, 1 से 10 अक्टूबर तक होंगे भव्य आयोजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: दरोगा को खंबे से बांधा, पीट पीटकर किया अर्धनग्न, वीडियो वायरल

Pragya News 24

Mon, Sep 18, 2023
Post views : 174
Agra. खाकी का एक ऐसा चेहरा सामने आया है जिसने खाकी को दागदार बना दिया है। दारू के नशे में एक दरोगा दीवार फांदकर एक घर में घुस गया। कमरे में सो रही लड़की से जबरदस्ती करने लगा। लड़की ने शोर मचाया तो परिजन जाग गए। परिजनों ने आपत्तिजनक अवस्था में दरोगा को पकड़ लिया। तब तक शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इक्ट्‌ठा हो गए। ग्रामीणों ने दरोगा को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो आक्रोशित हो गए। दरोगा को खंभे से बांध कर जमकर पीटा गया। इसके बाद पुलिस बुला ली। आधी रात जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दरोगा खंभे में अर्द्धनग्न अवस्था में बंधा था। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। फिलहाल, दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। बेटी के चीखने पर जागे परिजन घटना बरहन इलाके के गांव तिहेया की है। गांव वालों ने बताया कि रविवार रात 11 बजे दरोगा घर की दीवार को फांदकर अंदर घुस गया। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद लड़की से छेड़खानी की। उसके कपड़े फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। दरोगा की करतूत देखकर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्‌ठा हो गए। सामने आया कि घर में घुसने वाला शख्स बरहन थाना पर तैनात दरोगा संदीप कुमार है। इसके बाद लोग और ज्यादा भड़क गए। कहा कि जिन पर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। वहीं हमारी बहू-बेटियों पर गंदी नजर डाल रहे हैं। मुक़दमा हुआ दर्ज़ पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि, ''आरोपी दरोगा संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए भी आदेश कर दिए गए हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन