Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील विश्व योग दिवस पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का विशेष योग एवं ध्यान सत्र, स्वास्थ्य और आत्मिक शांति का दिया संदेश रक्तदान के नए कीर्तिमान की तैयारी, आगरा व्यापार मंडल ने किया पोस्टर विमोचन महानाट्य के माध्यम से जीवंत होगा संघ स्थापना का इतिहास, आज रविवार को 50 से अधिक कलाकारों की टीम करेगी भव्य मंचन योग से उत्तम स्वास्थ्य का संदेश, अमृतम् ने मनाया अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: पहल: पर्यावरण संरक्षण में संजीवनी बनेगा हरित भारत अभियान

Pragya News 24

Sat, Dec 9, 2023
Post views : 51
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति ने शुरू किया अभियान
  • इस वर्ष दुनिया के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का पहला स्थान चिंता का विषय

आगरा। समूचे विश्व में निरंतर हो रहे जलवायु परिवर्तन के चलते पर्यावरण संरक्षण की महती आवश्यकता है, इसी उद्देश्य के तहत इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति द्वारा ‘हरित भारत अभियान’ की शुरुआत की गई। शुक्रवार को होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित समारोह में अभियान को गति देने के लिए फाउंडेशन पदाधिकारियों एवं अतिथियों की मौजूदगी में उद्घोषणा एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर पर्यावरण के प्रति अपने नैतिक दायित्वों का आह्वान करते हुए इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि मानव जाति के अस्तित्व को बचाये रखने के लिए ‘हरित भारत अभियान’ संजीवनी साबित होगा। विश्व के प्रदूषित देशों की बात करें तो भारत दुनियां में आठवें स्थान पर आता है यह हमारे लिए चिंता का विषय है।

ख्याति प्राप्त कवि पवन आगरी ने कहा कि स्वच्छता और हरियाली एक दूसरे के पूरक हैं ऐसे में हरित भारत अभियान को हरित क्रांति के रूप में गति दिए जाने की आवश्यकता है यह प्रयास सिर्फ सरकारी स्तर पर नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का अहम कर्तव्य होना चाहिए।

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट ने कहा कि साल 2023 में दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली का पहला स्थान होना चिंता का विषय है अब वक्त आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर कृत्रिम जीवन जीने के आदी हो चुके मानव को प्रकृति से जोड़ें और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करें।

इस अभियान के संयोजक ब्रजेश शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम पूरी दुनिया लगातार देख रही है ऐसे में इस प्रकार के अभियान ही लोगों को एक स्वस्थ जीवन देने में सहायक हो सकते हैं। क्योकि प्रकृति का सम्मान ही अच्छे जीवन का आधार है।

इस मौके पर रहे मौजूद
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन संस्कृति के चेयरमैन पूरन डावर, महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन भट्ट, प्रख्यात कवि पवन आगरी, होटल भावना क्लार्क इन के जीएम गजेंद्र सिंह, फाउंडेशन के निदेशक मोहित जैन, डॉ. रामनरेश शर्मा, अविनाश वर्मा, अभिषेक शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन