Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हाथरस में लघु उद्योगों की बेड़ियाँ तोड़ने की पहल, नीतियों में बदलाव की उठी मांग

Pragya News 24

Wed, Jul 9, 2025
Post views : 187
  • कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग संवाद कार्यक्रम में उठा स्टांप ड्यूटी, बिजली और शिकायत पोर्टल का मुद्दा

हाथरस। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री राकेश गर्ग (राज्य मंत्री दर्जा) की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के प्रमुख व्यापारियों और उद्योगपतियों ने भाग लिया और उद्योगों से संबंधित नीतिगत, प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की।

लघु उद्योग भारती, हाथरस के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने औद्योगिक निवेश नीति 2017 के अंतर्गत मिलने वाली 75 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी छूट का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बैंक गारंटी के रूप में ली गई छूट वर्षों तक रिलीज नहीं होती, जिससे उद्योगपतियों को अनावश्यक वित्तीय बोझ उठाना पड़ता है। यूपीएसआईडीसी समयसीमा का पालन करवाता है, लेकिन विभाग खुद छूट जारी करने में देरी क्यों करता है? इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर बिना आधार के की जा रही शिकायतों पर चिंता जताई गई।

व्यापारियों ने कहा कि ये शिकायतें उत्पीड़न का माध्यम बन चुकी हैं और साक्ष्य के अभाव में इन्हें स्वतः निरस्त किया जाना चाहिए। हाथरस मर्चेंट चेंबर के प्रतिनिधि प्रदीप गोयल ने शहर में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की और समाधान की मांग रखी।

राकेश गर्ग ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती सदैव उद्यमियों के साथ है और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है।

इससे पूर्व पुलिस लाइन परिसर में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें राकेश गर्ग के साथ जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक और लघु उद्योग भारती, हाथरस इकाई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन