Tue 27 Oct 2026
Breaking News Exclusive
कानपुर में RAMP कार्यक्रम के तहत एकीकृत कार्यशाला, एमएसएमई के विकास को मिलेगी नई गति योगेंद्र उपाध्याय के समर्थन में उतरा श्रीअग्रवाल संघ, सपा पर लगाए वैश्य विरोधी राजनीति के आरोप रंग जुलूस में बिखरे भारतीय संस्कृति के रंग, आगरा की सड़कों पर दिखा ‘लघु भारत’ पीएमएमवीवाई बनी मातृत्व का सहारा, जिले में 28,488 गर्भवती महिलाओं ने कराया पंजीकरण ‘रास-ए-नवरात्रि नाइट्स’ में लाइव डीजे और गरबा की धूम, सिंगर काजल यादव व एंकर राशिद ने बांधा समां सामाजिक समरसता यात्रा से एक सूत्र में पिरोएंगे सभी समाज, 3 नवंबर से होगी शुरुआत धवल पोशाक में श्रीहरि के दिव्य दर्शन, 2100 दीपों से जगमगाया श्रीजगन्नाथ मंदिर सम्मान समारोह और डांडिया-गरबा के रंगों के साथ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन गोवर्धन में सजेगा गिरिराज जी का दिव्य छप्पन भोग दरबार, तैयारियां तेज शरद पूर्णिमा पर भक्ति की बयार, पीताम्बरा महायज्ञ की सफलता के लिए गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जीएसटी नहीं हुई कम, तो सड़क से संसद तक होगा जूता व्यापारियों का आंदोलन

Pragya News 24

Sat, Aug 31, 2024
Post views : 56
  • द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन द्वारा 2 तिसम्बर को सुबह 11 बजे जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित होगी महासभा
  • लगभग 5 हजार से अधिक जूता व्यापारी दस्तकार, सहित देश के लगभग 26 प्रांतो के अखिल भारतीय जूता संघ के पदाधिकारी लेंगे भाग

आगरा। दो वर्ष पूर्व जूते पर 5 से 12 प्रतिशत की गई जीएसटी को लेकर जूता व्यापारियों व दस्तकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 02 सितम्बर को द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन के तत्त्वावधान में जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में सुबह 11 बजे से विशाल अखिल भारतीय जूता संघ की महासभा आयोजित की जा रही है। जिसमें आगरा सहित देश के लगभग 12 प्रांतों के जूता संघ के पदाधिकारी व दस्तकारों, विभिन्न पंचायतों के कारीगर सहित लगभग 5 हजार से अधिक लोग अपनी मांग को लेकर एक मंच पर जुटेंगे। आज द आगरा फैक्टर्स शू फैडरेशन के हींग की मंडी स्थित कार्यालय पर आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम व आम सभा में फैडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने महासभा की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने जूते पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत नहीं की तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन होगा।

जूता उद्योग से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मलित रूप से अखिल भारतीय जूता व्यापारी संगठन बनाया गया है, जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, असम से लेकर महाराष्ट्र तक विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी 2 सितम्बर को श्रीराम पार्क जयपुर हाउस में एकत्रित होंगे। महासभा के माध्यम से अपनी मांग को हम सरकार तक पहुंचाएंगे। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से 12 प्रतिशत जीएसटी होने पर कारीगरों की दयनीय स्थिति को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। कई कारीगरों द्वारा आत्महत्या कर ली गई। शहर के लगभग तीन लाख परिवार जूता व्यापार से जुड़े हैं। हमें जूता उद्योग के पुराने दौर का लौटा कर लाना है। बताया कि महासभा में द आगरा शू फैक्टर्स फैडरेशन, सोल एसोसिएशन, कुटिर उद्योग, ट्रैडर्स, नेशनल चैम्बर, सभी दस्तकार, जाटव महापंचायतों से सभी पदाधिकारी सभी वह लोग जो जूता व्यवसाय से जुड़े हैं, महासभा में भाग लेंगे। मुस्लिम समाज से ताहिर कुरैशी, उस्मान कुरैशी ने मंडोला व ढोलीखार बाजार से सम्मलित होने का वादा किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सचिव नरेन्द्र पुरसनानी, कोषाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासु मूलचंदानी, विशेष सलाहकार अजय महाजन, धनश्याम दास रोरा, प्रमोद महाजन, संजय अरोड़ा, अनिल लाल, विजय जटाना, चांद दीवान, प्रमोद जैन, सुधीर महाजन, सोल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शीतलानी, नेशनल चैम्बर के उपाध्यक्ष अम्बा प्रसाद गर्ग, सोमदत्त, प्रदीप कुमार पिप्पल, चंद्रवीर सिंह फौजदार आदि उपस्थित थे।

फिटनेस कमेटी ने स्वीकार किया एजेंडा
अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि 9 सितम्बर को जीएसटी काउंसिल की मीटिंग होने जा रही है। फिटमेंट कमेटी नें हमारे एजेंडे को स्वीकार कर लिया गया है। कई दस्तावेज मांगे गए हैं, जो हमारे द्वारा पहुंचा दिए गए हैं। उम्मीद है सरकार हमारी जायज बात को मानेंगी। जूते पर से जीएसटी को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत करवाना हमारी मांग नहीं बल्कि जरूरत है। छोटे कारीगरों सहित जूता उद्योग से जुड़े सभी लोगों पर रोटी का संकट आ गया है। देश में जूते की सबसे बड़ा मंडी आगरा में लगभग 40-45 फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन