Tue 11 Aug 2026
Breaking News Exclusive
नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास, जयकारों से गूंजा परिसर सावन की फुहारों संग सजा हरियाली तीज उत्सव, हरे परिधानों में झलकी भारतीय परंपरा जिस शोध को मिला तिरस्कार, उसी ने प्रजनन चिकित्सा को दी नई दिशा बढ़ती उम्र में मातृत्व-पितृत्व की तैयारी, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन की आधुनिक तकनीकों पर मंथन रुद्राभिषेक से गूंजा शिवत्व, वैदिक मंत्रों और आध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुआ वातावरण सावन उत्सव में संस्कृति और आधुनिकता का संगम, मल्हारों पर झूमीं महिलाएं शिक्षक नहीं, गुरु बनकर तय करें नई पीढ़ी की दिशा : योगेंद्र उपाध्याय तीजोत्सव मेले में सजेगा भारतीय संस्कृति का रंग, नारी प्रतिभाओं को मिलेगा मंच सूरसदन में उतरा कैलाश, डमरू की थाप पर गूंजा हर-हर महादेव पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: हॉफ मैराथन के दूसरे प्रोमो में दौड़े सैकड़ों धावक, 9 फरवरी को होगी 21 किमी हॉफ मैराथन

Pragya News 24

Mon, Dec 23, 2024
Post views : 124
  • 5 व 10 किमी के दूसरे प्रोमो में ढोल नगाड़ों से हुआ धावको का उत्साहवर्धन
  • बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने भी लिया भाग
  • 9 फरवरी को आयोजित होगी 21 किमी की हॉफ मैराथन
  • हजारों लोग लेंगे भाग, तीन घंटा होगा कटऑफ टाइम

आगरा। 9 फरवरी को आयोयित होने जा रही 21 किमी की हॉफ मैराथन को लेकर इतना उत्साह कि 5 व 10 किमी के दूसरे प्रोमो में सैकड़ों धावकों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि कैन्टोनमेंट क्षेत्र के सीईओ हरीश वर्मा ने झंडी दिखाकर प्रोमो का शुभारम्भ किया। जैसे जैसे धावक 10 किमी की दौड़ को पूरा कर कार्यक्रम स्थल लौटे, उनका स्वागत ढोल नगाड़ों से किया गया। लगभग 800-900 धावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि रतन सिंह व डॉ. पंकज महेन्द्रू भी मौजूद थे।

आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा 9 फरवरी को दूसरी बार आगरा में आयोजित होने जा रही 21 किमी की हॉफ मैराथन के लिए लोगों में काफी उत्साह है। मैराथन के 5 व 10 किमी के दूसरे प्रोमो में आज लगभग 800 से अधिक धावकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। 10 किमी की दौड़ का होटल क्लार्क-शीराज के पास शांति निवास से प्रारम्भ होकर माल रोड शास्त्री चौक होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर लौटकर समापन हुआ। धावकों की सुविधा के लिए जगह-जगह हाइड्रेशन प्वाइंट व मेडिकल सपोर्ट की भी व्यवस्था की गई थी। दौड़ प्रारम्भ होने से पूर्व दीपक नेगी व परमगीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों को जुम्बा के माध्यम से वर्म अप करवाया। सभी धावकों का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सचिव डॉ. एनएस लोधी, महेश सारस्वत, संदीप ढल, भारत सारस्वत, संकल्प वशिष्ठ, प्रदीप यादव, आवेग मित्तल, अजयदीप सिंह, गोपाल अग्रवाल, गौरव यादव, तुषार आनन्द, जय यादव, इशु कुलश्रेष्ठ आदि आपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन