Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 10 दिसम्बर को होम्यो विजडम में आगरा में जुटेंगे सैकड़ों होम्योपैथी विशेषज्ञ

Pragya News 24

Tue, Dec 5, 2023
Post views : 116

विभिन्न प्रांतों के विशेषज्ञों संग कानपुर, गोरखपुर, अलीगढ़, ग्वालियर होम्योपैथी कालेजों के विद्यार्थी भी लेंगे भाग, उप्र कमेटी का होगा गठन

आगरा। 10 दिसम्बर को इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथी फिजीशियन्स (आईआईएचपी) द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल रेडीसन में आयोजित होने जा रही होम्योविजडम कार्यशाला आयोजित होने जा रही है। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के 300 से अधिक विशेषज्ञ भाग लेंगे और गुर्दे, लिवर, कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के कारण, इलाज और बचाव पर मंथन करेंगे। कार्यशाला में कानपुर, अलीगढ़, ग्वालियर, गोरखपुर के होम्योपैथी मेडिकल कालेजों के 100 से अधिक विद्यार्थी भी भाग लेंगे।

कार्यशाला की आयोजन समिति के अध्यक्ष व आईआईएचपी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. राजेन्द्र सिंह ने जानाकरी देते हुए बताया कि 10 दिसम्बर को सुबह 10 बजे कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य करेंगी। दिन भर चलने वाले साइंटिफिक सेशन में विभिन्न जटिल बीमारियों के इलाज पर मंथन होता। रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए जाएंगे। मुम्बई के डॉ.जयवन्त पाटिल फेफड़ों, लुधियाना के डॉ. मुक्तेन्द्र सिंह गुर्दे, पंजाब के डॉ. तनवीर हुसैन मानसिक समस्याओं सम्बधी बीमारियों पर व्याख्यान देंगे।

कार्यशाला में आईआईएचपी के सेन्ट्रल बॉडी के सचिव डॉ. सुधांशु आर्य, कोषाध्यक्ष डॉ. महेश पगड़ाला (हैदराबाद), उपाध्यक्ष डॉ. गीता मोविया भी भाग लेने पहुंचेगी। सेन्ट्रल बॉडी के पदाधिकारियों द्वारा उप्र की स्टेट बॉडी का भी गठन किया जाएगा। डॉ. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि होम्योपैथी में बीमारी का मैनेजमेंट नहीं बल्कि इलाज किया जाता है। जिसके कारण समय थोड़ा अधिक लगता है। होम्योपैथी में कैंसर सहित सभी जटिल व सामान्य बीमारियों का इलाज सम्भव है। कार्यशाला का समापन सायं 4 बजे स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन