Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ. हेडगेवार महानाट्य आयोजन समिति एवं भारत विकास परिषद संकल्प, आगरा ब्रज प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में भव्य महानाट्य "युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार : संघ सृजन का भाव नाट्य आविष्कार" का सफल मंचन किया गया। लगभग 50 कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत इस ऐतिहासिक महानाट्य ने संघ संस्थापक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रचिंतन की प्रेरक गाथा को मंच पर सजीव कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने केवल एक संगठन की स्थापना नहीं की, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का ऐसा अभियान प्रारंभ किया जिसने समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि संघ का मूल उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण है।

कार्यक्रम के उद्घाटक कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, कुलपति प्रो. आशु रानी, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी किशोर खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. हेडगेवार का जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन क्षमता और सामाजिक समरसता का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी दूरदृष्टि और त्याग के कारण आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन सका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पादुका एवं चर्म उद्योग विकास परिषद के अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि ऐसे महानाट्य नई पीढ़ी को राष्ट्रनायकों के जीवन से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

महानाट्य में डॉ. हेडगेवार के बाल्यकाल से लेकर संघ स्थापना तक के महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना, प्रारंभिक शाखाओं का संचालन, स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण तथा संगठन विस्तार की यात्रा को जीवंत मंचन के माध्यम से दर्शाया गया।

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध रंगकर्मी सतीश खेकाले ने डॉ. हेडगेवार की भूमिका में सशक्त अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भव्य मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था, संगीत और कलाकारों के प्रभावशाली संवादों ने महानाट्य को विशेष ऊंचाई प्रदान की।

लगभग दो घंटे दस मिनट तक चले इस आयोजन के दौरान पूरा प्रेक्षागृह राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के वातावरण से सराबोर रहा। कई दृश्यों पर दर्शकों ने तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

स्वागताध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक एवं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. तरुण शर्मा ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रीनेश मित्तल ने किया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जी.एस. धर्मेश, डॉ. धर्मपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. सुशील गुप्ता, संतोष शर्मा, सुरेश चंद्र गर्ग, वीरेंद्र सिंघल, मुकेश गुप्ता, सिद्धार्थ बंसल, भोला प्रसाद, राकेश अग्रवाल, मोहित गोयल, विनय सिंघल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज बंसल, शिवांग खंडेलवाल, डॉ. कैलाश चंद सारस्वत, टीटू गोयल, आशीष अग्रवाल, प्रशांत शर्मा, रोहित पुरी, मनोज गोला, विष्णु गर्ग, हर्ष बक्शी, तुषार जैन, संजय कपूर, विजय जैन, वर्षा जैन, रूबी मोदी, अंजना शर्मा, राजीव अग्रवाल, डॉ. विकास जैन, वैभव गुप्ता, लखन सिंह, नवल किशोर अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन