Sun 21 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: रिश्ते हो रहे कलंकित, विधवा भाभी को भरोसा देकर नोचता रहा जिस्म, अब वायदे से मुकरा !

Pragya News 24

Tue, Nov 21, 2023
Post views : 55

Agra. रिश्तों में जब अपने ही धोखा दें तो फिर विश्वास किस पर किया जाए। ऐसा ही एक मामला पुलिस परामर्श केंद्र में पहुँचा है। जहाँ एक विधवा ने देवर पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका कहना है कि पति की मौत के बाद देवर उसकी मदद करने लगा और फिर शादी की बात करने लगा। तीन बच्चों की जिम्मेदारी होने के चलते बातों पर विश्वास कर लिया। इस दौरान कई बार उसने संबंध भी बना लिए। अब देवर उसकी बजाए दूसरी युवती से शादी कर रहा है।

मलपुरा की रहने वाली महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की। उसने बताया कि तीन साल पहले पति की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति की मौत के बाद वो बहुत अकेली हो गई और बच्चों की परवरिश की चिंता भी होने लगी। इसी बीच देवर ने उसकी मदद करने लगा। एक दिन उसने शादी का प्रस्ताव रखा। बच्चों की खातिर देवर का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। इस बीच देवर ने उससे नजदीकियां बढ़ा ली।

पीड़िता ने बताया कि देवर के झूठे शादी के वादे में आकर वह उस पर भरोसा कर बैठी। देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिए। उसे यकीन था कि देवर उससे विवाह कर लेगा। इस वजह से उसने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी।

पीड़िता ने बताया कि अब उसे देवर की शादी के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देवर से बात की तो वह भी शादी के वायदे से मुकर गया। पीड़िता का कहना है कि वह देवर से ही शादी करना चाहती है। उधर, देवर का कहना था कि उस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। भाभी उसकी शादी नहीं होने देना चाहती हैं। जबरदस्ती शादी करना चाहती है। मामले में काउंसलंर ने दोनों पक्षों की बात सुनी। इसके बाद अगली तारीख दी गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन