भारतीय मजदूर संघ : हर गांव तक पहुंचेगा भारतीय मजदूर संघ, संगठन मजबूती के लिए तैयार की गई कार्ययोजना
Pragya News 24
Sun, Nov 15, 2026
संगठन विस्तार बैठक में बनाई गई कार्ययोजना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
1 से 3 जनवरी 2027 तक कानपुर में होगा प्रदेश अधिवेशन, तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
आगरा। भारतीय मजदूर संघ जिला आगरा की ओर से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और गांव-गांव तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को जयपुर हाउस स्थित माधव भवन में संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश भगोर ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा तथा मुख्य वक्ता के रूप में संभाग संगठन मंत्री शंकर लाल उपस्थित रहे।
बैठक में जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए आगरा जिले की सभी छह तहसीलों एवं उनके अंतर्गत आने वाले 15 ब्लॉकों के संयोजकों के नाम घोषित किए। इस दौरान जिले के प्रत्येक गांव तक संगठन का विस्तार करने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता संभाग संगठन मंत्री शंकर लाल ने संगठन की आवश्यकता, कार्यशैली, विचारधारा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती उसकी जमीनी सक्रियता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा से आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन के उद्देश्यों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।
मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश संगठन की ओर से जिले को दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी 1 से 3 जनवरी 2027 तक कानपुर में आयोजित होने वाले प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिवेशन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में जिला संरक्षक अश्विनी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार गौतम, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल महामंत्री उमाकांत भारद्वाज, आशा संगिनी की संयोजक पप्पी धनगर, कुलदीप राणा, अनामिका शर्मा, जगन्नाथ शर्मा, सतीश मौर्य, सोमेश गौतम एवं राहुल भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन