Fri 19 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: 9 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम से होगा हॉफ मैराथन का शुभारम्भ, टीशर्ट व मेडल का हुआ अनावरण

Pragya News 24

Thu, Feb 6, 2025
Post views : 86

9 फरवरी को एकलव्य स्टेडियम से होगा हॉफ मैराथन का शुभारम्भ, टीशर्ट व मेडल का हुआ अनावरण

आगरा। 9 फरवरी की सुबह ताजनगरी के लिए कुछ अलग होगी। 21 किमी की हॉफ मैराथन के साथ 10 किमी व 5 किमी मैराथन का आयोजन आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा एकलव्य स्टेडियम से किया जा रहा है। जिसमें विदेशी धावकों सहित तीन हजार से अधिक लोगों के भाग लेंने की उम्मीद है। यह जानकारी आज फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने होटल ब्लू सफायर में टी-शर्ट व मेडल लॉन्च कार्यक्रम में दी। मैराथन का शुभाम्भ सुबह 6 बजे झंडी दिखाकर किया जाएगा।

फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने सम्मलित रूप से टी शर्ट व मेडल का अनावरण करते हुए कहा कि आगरा में हाफ मैराथन का आयोजन सराहनीय कदम है। जिसमें महाराष्ट्र, बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, दिल्ली सहित विभिन्न प्रांतों व इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, चाइना, थाईलैंड, वियतनाम, अमेरिका जैसे कई देशों के धावक भाग लेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल व उपाध्यक्ष डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि 7-8 फरवरी को मैराथन एक्सपो में सभी धावक रनिंग बिब, टीशर्ट, गुडी बैग को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक एकलव्य स्टेडियम से प्राप्त कर सकते हैं। स्टार्टिंग प्वाइंट पर लगी मेट से रनिंग बिब रीड करके बताएगी कि धावक ने कितने समय में अपनी मैराथन पूरी की। लगभग 10-11 बजे पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रो. दिनेश राठौर ने बताया कि दौड़ने से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संदीप ढल ने बताया कि 5 किमी मैराथन का मैराथन का मार्ग एकलव्य स्टेडियम से लाल किला सर्किट हाउस, सेल्फी प्वाइंट, जेपी होटल से यू-टर्न लेते हुए फतेहाबाद रोड होते हुए एकलव्य स्टेडियम पर समाप्त होगा।

इस अवसर मुख्य रूप से आवेग मित्तल, अजय दीप सिंह, डॉ. एमएस लोधी, भरत सारस्वत, महेश सारस्वत, दीपक नेगी, संकल्प वशिष्ठ, कमलकान्त, प्रदीप यादव, गौरव यादव, उमेश यादव, परमजीत सिंह, जय यादव, गोपाल अग्रवाल, तुषार आनन्द, प्रमोद कटारा, डॉ. अशोक कुशवाह आदि उपस्थित थे।

यह होगा मैराथन प्रारम्भ होने का समयः

  • 21 किमी की रेस सुबह 6 बजे प्रारम्भ होगी। कटऑफ टाइम होगा साढे तीन घंटा।
  • 10 किमी की रेस सुबह 6.30 बजे प्रारम्भ होगी। कटऑफ टाइम होगा दो घंटा।
  • 5 किमी की रेस सुबह 7 बजे प्रारम्भ होगी। कटऑफ टाइम होगा एक घंटा।

ये होंगी सुविधाएं
आगरा। मैराथन के लिए प्रत्येक 1-2 किमी के बीच हाइड्रेशन प्वाइंट बनाए गए हैं। 12 फिजियोथैरिपिस्ट, 4 एम्बूलेंस (विद कम्पलीट मेडिकल सपोर्ट), मार्ग में फल, धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए ढोल नगाड़े व लोक नृत्य करते कलाकार होंगे।

मैराथन के समय सुबह 5 बजे से 9 बजे तक रहेगा रूट ब्लॉक
9 फरवरी को मैराथन रूट ब्लॉक रहेगा। इसलिए स्टेडियम से, मॉल रोड, करिअप्पा रोड, आगरा किला, स्ट्रैची ब्रिज, शाहजहां गार्डन, फतेहाबाद रोड से कलाल खेड़िया तक आमजन के लिए सुबह 5 से 9 बजे तक रूट ब्लॉक होने के कारण जाने से बचें। प्रशासन की अनुमति से यह रोड मैराथन के समय पर ब्लॉक रहेंगे। पार्किंग सदर मार्केट साइड पर होगी। स्टेडियम में प्रवेश भी सदर साइड वाले गेट से होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन