Tue 09 Jun 2026
Breaking News Exclusive
बरसाना धाम में सजा दिव्य फूल बंगला, राधारानी जी की पोशाक सेवा, संत सेवा एवं विशाल प्रसादी में उमड़ा श्रद्धा का सागर 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ धाकरान चौराहे से श्री प्रेमनिधि जी मंदिर तक पालकी में पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का हुआ भावपूर्ण समापन, सुदामा चरित्र सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु तृतीय आगरा साहित्य समारोह-2026 में गूंजी काव्य रसधारा, 'गुर्गा मुर्गा लालित मोर' का हुआ विमोचन" शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारियों ने लिया संगठन सशक्त बनाने का संकल्प आगरा व्यापार मंडल कार्यालय का हुआ शुभारंभ, व्यापारिक समस्याओं के समाधान का बनेगा केंद्र श्रीमथुराधीश जी मंदिर में मना कुनवाड़ा उत्सव, मिट्टी के पात्रों में लगा भोग, पुरुषोत्तम मास में हुआ कुनवाड़ा महोत्सव टीबी उन्मूलन में आगरा ने राष्ट्रीय लक्ष्य को किया पार अधिकमास मनोरथ उत्सव में 21वें दिन हुआ विशेष अभिषेक, श्रृंगार और फूल बंगला मनोरथ

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

आगरा साहित्य समारोह-2026 : तृतीय आगरा साहित्य समारोह-2026 में गूंजी काव्य रसधारा, 'गुर्गा मुर्गा लालित मोर' का हुआ विमोचन"

आगरा। संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह भदौरिया की 98वीं जयंती के अवसर पर " तृतीय आगरा साहित्य समारोह-2026" का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। साहित्य, संस्कृति और सृजनशीलता को समर्पित इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, कवियों और बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार हरीश कुमार सिंह भदौरिया के बाल काव्य संग्रह 'गुर्गा मुर्गा लालित मोर' का विमोचन मुख्य अतिथि अरुण डंग सहित भूप सिंह, हरिशंकर शर्मा बदन, प्रणीता प्रभात आदि द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलोनियाँ, त्रिपुरा से आये अभीक कुमार दे ने की l उनके अलावा फरीदाबाद, दिल्ली, जयपुर, बांदीकुई, शिवपुरी, सागर, उन्नाव, लखनऊ, देहरादून, नोएडा एवं अन्य शहरों से आये कवियों ने भाग लिया।

पुस्तक के विषय में अपने विचार व्यक्त करते हुए हरीश कुमार सिंह भदौरिया ने कहा कि बच्चों और बालिकाओं के समुचित विकास के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना अधूरी है। राष्ट्र की प्रगति का आधार नई पीढ़ी होती है और उनके व्यक्तित्व में अनुशासन, साहस, निष्ठा तथा कर्तव्यपरायणता जैसे गुणों का विकास प्रारंभिक अवस्था से ही किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक माली अपने पौधों को विकसित होते देखकर प्रसन्न होता है, उसी प्रकार माता-पिता भी अपनी संतानों की सफलता पर गौरव का अनुभव करते हैं। यह तभी संभव है जब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सकारात्मक संस्कार प्राप्त हों।

पुस्तक पर समीक्षात्मक वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एवं मंच संचालक सुशील सरित ने कहा कि 'गुर्गा मुर्गा लालित मोर' एक अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक बाल साहित्य कृति है। पुस्तक का शीर्षक जितना आकर्षक है, उसकी रचनाएँ भी उतनी ही मनोरंजक और शिक्षाप्रद हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें एक भाग प्राकृतिक वस्तुओं तथा दूसरा भाग कृत्रिम वस्तुओं पर आधारित बाल कविताओं का है। ये रचनाएँ बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाने के साथ-साथ उनके ज्ञान का विस्तार भी करती हैं।

कार्यक्रम में तीन साहित्यकारों को "साहित्य सरोज" पुरस्कार से भी विभूषित किया गया। प्रथम लखनऊ के नरेंद्र भूषण को पुस्तक 'इंद्रधनुष कैसे उगे' के लिए, द्वितीय पुरस्कार फिरोजाबाद के हरी शंकर शर्मा बदन की पुस्तक "प्रकृति प्रभा" के लिए तथा तृतीय पुरस्कार अजमेर की पुष्पा शर्मा 'कुसुम' की किताब "अष्टावक्र गीता सार" के लिए दिया गया। इन्हें क्रमश: तीन हज़ार, दो हजार व एक हजार की राशि भी दी गयी है। विदित हो कि ये पुरस्कार हरीश कुमार सिंह भदौरिया ने अपने पिता की स्मृति में साहित्य के उत्थान हेतु छंदोबद्ध सृजन के लिए प्रारंभ किया है।

समारोह के दूसरे सत्र में भव्य काव्य रसधारा का आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से आए लगभग 150 से अधिक कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ किया। काव्यपाठ के दौरान श्रोताओं ने विभिन्न रसों से परिपूर्ण रचनाओं का आनंद लिया।

वरिष्ठ गीतकार श्रीपाल शर्मा 'इदरीशपुरी' (बागपत) ने प्रेम की भावनाओं को स्वर देते हुए अपनी पंक्तियाँ प्रस्तुत कीं— "प्यार पाया नहीं प्यार पाकर तो देख, मुझको तू अपना बनाकर तो देख।" प्रणीता प्रभात (फरीदाबाद) ने पिता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा— "मेहनत, मजदूरी, ताकत की परिभाषा हैं मेरे पिता, मेरी जिंदगी की मशाल हैं मेरे पिता।"

डॉ. नेहा कौशिक (दिल्ली) ने जीवन की क्षणभंगुरता को अपनी रचना में अभिव्यक्त किया, जबकि तेज प्रकाश तेजस्वी (दौसा, राजस्थान) ने समय के प्रवाह और जीवन की वास्तविकताओं को काव्य रूप में प्रस्तुत किया।

सरस्वती वंदना कु पूजा तोमर ने की। विशिष्ट अतिथि थे नोएडा से पधारे हुए तरुण कुमार घोष

आयोजन के संयोजक हरीश कुमार सिंह भदौरिया ने भी अपनी मार्मिक पंक्तियों से उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया— "जलवा फरोश हैं आज जिनकी वजह से हम, वे जिंदगी की खुशियां मेरे नाम कर गए।" काव्य गोष्ठी में प्रमुख रूप से डॉ. राजेंद्र मिलन, डॉ. अशोक अश्रु, रमा वर्मा चंद्रशेखर शर्मा, हरीश अग्रवाल 'ढपोरशंख', डॉ. असीम आनंद, डॉ.सुषमा सिंह रमेश आनंद, उमाशंकर आचार्य, डॉ. यशोयश, नीरज स्वरूप आदि साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। संचालन सुशील सरित ने किया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन