भव्य स्वागत से गूंजा आगरा: नितेश शिवहरे के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब : अंतिम छोर तक पहुंचेगी सरकार की नीतियां: नितेश शिवहरे
Pragya News 24
Thu, Mar 26, 2026
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर महामंत्री नितेश शिवहरे का ताजनगरी में गुरुवार को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नूरी दरवाजा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके पश्चात भव्य विजय जुलूस शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ नमक की मंडी स्थित मोती प्लाजा पर संपन्न हुआ।
स्वागत समारोह के दौरान नितेश शिवहरे ने अमर शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात सिंधी बाजार, फुव्वारा चौक एवं अग्रसेन चौक पर व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा एवं जयघोष के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। पूरे मार्ग में लगे होर्डिंग्स एवं गूंजते नारों ने वातावरण को पूरी तरह उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि नितेश शिवहरे जैसे कर्मठ एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
स्वागत से अभिभूत नितेश शिवहरे ने सभी कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की नीतियों को पहुंचाना एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है।”
विधानसभा सदस्य विजय शिवहरे ने कहा कि नितेश शिवहरे को महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि नितेश शिवहरे लंबे समय से पार्टी के समर्पित, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर प्रमुख व्यापारी नेता मनीष जैन, संदीप मित्तल, हजारी लाल वर्मा, भूपेंद्र वर्मा, मनीष अग्रवाल, आशीष शर्मा, नीरज वर्मा, ओम प्रकाश, हनी, गौरव राणा, जितेन्द्र, बृजमोहन रेपुरिया, मनोज वर्मा, नितेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन