Sat 24 Oct 2026
Breaking News Exclusive
चुनरी मनोरथ से होगा श्रीकृष्ण लीला महोत्सव का शंखनाद, यमुना मैया को अर्पित होगी चुनरी रंगकर्मियों से गुलजार हुआ रंगग्राम, छह नाटकों ने बिखेरे अभिनय के विविध रंग स्वर्ण सिंहासन पर विराजे प्रभु श्रीराम, हनुमान ने सीना चीरकर दिखाए हृदय में बसे राम-जानकी आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: गायत्री परिवार ने लगाया निःशुल्क फुल बाॅडी चैकअप कैम्प

Pragya News 24

Sun, Apr 28, 2024
Post views : 173

आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार आगरा द्वारा 21 राम मोहन विहार, 100 फुटा रोड, केनरा बैंक के पास, दयालबाग, आगरा पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अर्क आयुर्वेदा के आचार्य डॉ मनीष और उनकी टीम ने नैनो टेक्नोलॉजी के द्वारा कंप्यूटर से शरीर की 600 पैरामीटर पर जांच की गई। जांच के बाद डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को परामर्श दिया गया।

दवाई के रूप में एडवांस एरोमेटिक मेडिसिन ऑयल जिसे प्रभावित शरीर के हिस्सों पर लगाने और सूंघने को दी गई। डॉक्टरों ने दावा किया कि उनकी दवाइयों से सिर दर्द से लेकर कैंसर तक का इलाज संभव है। शिविर में 80 लोगों ने जांच कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, उपजोन समन्वयक विजयपाल सिंह बघेल और डॉक्टर मनीष द्वारा किया गया।चंद्र दत्त शर्मा, गौरव सिकरवार, गिरधर गोपाल जिला युवा संयोजक ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर विशेष रूप से विजयवीर सिंह, सर्वेश, सविता शर्मा, सरोज शर्मा, उमेश गुप्ता, त्रिलोकी चैरसिया, शांति देवी, संजय यादव, पूजा सुदान, एस पी गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता आदि ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन