Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

श्री गिरिराज जी सेवा मंडल : गोवर्धन पूजा से डांडिया रास तक, भक्ति और उल्लास के रंगों में रंगा अन्नकूट महोत्सव

Pragya News 24

Thu, Nov 12, 2026
Post views : 82

श्री गिरिराज जी सेवा मंडल के दीपावली मेले में गोवर्धन पूजा, भजन संध्या और डांडिया रास ने बांधा समां, भक्ति बैंड की प्रस्तुतियों ने युवाओं को किया मंत्रमुग्ध

आगरा। गोवर्धन महाराज के जयकारों, भजनों की मधुर स्वर लहरियों और डांडिया की खनक के बीच श्री गिरिराज जी सेवा मंडल, आगरा की ओर से गुरुवार को कमला नगर स्थित अग्रवाल सेवा सदन (महाराजा अग्रसेन मार्ग) में भव्य अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक उल्लास और पारिवारिक मनोरंजन से सजे इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं परिवारों ने सहभागिता कर गिरिराज महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा एवं गिरिराज महाराज के पूजन से हुआ। इस अवसर पर भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित कर परिवारों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।

संस्था के संस्थापक नितेश अग्रवाल एवं सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण करने के साथ समाज और परिवारों को भक्ति एवं सामाजिक एकता के सूत्र में जोड़ना है। उन्होंने बताया कि आयोजन में तीन पीढ़ियों को एक मंच पर लाने का विशेष प्रयास किया गया। भजन जैमिंग के माध्यम से जेन-जी, युवा और वरिष्ठ सदस्यों ने एक साथ भक्ति संगीत का आनंद लिया। संस्था प्रतिवर्ष ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास करती है।

महोत्सव में आयोजित आकर्षक डांडिया रास विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने डांडिया की धुनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर उत्सव की रौनक बढ़ाई। वहीं, युवाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित भक्ति बैंड की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या में श्रीकृष्ण एवं गिरिराज महाराज के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम के संयोजक विशाल बंसल, अतुल गोयल, नीरज मित्तल, नितिन अग्रवाल, दैविक अग्रवाल एवं विकल गर्ग रहे।

आयोजन को पारिवारिक उत्सव का स्वरूप देने के लिए बच्चों के मनोरंजन हेतु विभिन्न गेम्स एवं आकर्षक स्टॉल लगाए गए। दीपावली मेले में खानपान, मनोरंजन और खरीदारी के विविध इंतजामों ने सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक महोत्सव का आनंद लिया।

संस्था की ओर से सदस्यों के लिए विशेष उपहारों की व्यवस्था भी की गई थी। शाम सात बजे तक कार्यक्रम में पहुंचने वाले सदस्यों को उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अजय सिंघल, अंकुर अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, विजय अग्रवाल (शाहगंज), नरेंद्र गर्ग, मयंक जैन, संतोष अग्रवाल, हरिओम सिंघल, चंद्रमोहन बंसल, प्रवीण अग्रवाल, नीरज मित्तल, गिरीश अग्रवाल, विकास जैन, अभिषेक बंसल, दीपक अग्रवाल (कागज), विकास वर्मा, सुमित सिंघल, आशीष बंसल, शिवशंकर माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, आशी अग्रवाल, शिवानी सिंघल, शिवानी अग्रवाल, मीनाक्षी, नंदनी पाराशर एवं रेनू बंसल, साक्षी जैन सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन