Sun 22 Nov 2026
Breaking News Exclusive
एत्मादपुर में लगेगी भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा, सीटू चौहान ने की घोषणा रविवार से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो अभियान, 6.81 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की गिरिराज धरण, हम तेरी शरण... भक्ति और ब्रज संस्कृति के रंगों से सराबोर हुआ गोवर्धन महोत्सव गौसेवा की मिसाल: लायंस क्लब आकाश ने गौशाला को भेंट किया 250 मन भूसा वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह श्याम नाम की मस्ती में झूम उठा खाटू नरेश का दरबार, दो रात तक गूंजे जन्मोत्सव के जयकारे घूंघट की ओट में सजी तुलसी मैया, शालिगराम जी संग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रचाया विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय सूत्र में बंधे तुलसी-शालिग्राम, भव्य वरयात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति के आगे झुका हिरण्यकश्यप का अहंकार

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

महाराजा अग्रसेन एल्युमनी इनिशिएटिव फॉर चैरिटी : गुरु और विद्यालय के प्रति कृतज्ञता को बनाया सेवा का माध्यम, पूर्व छात्रों ने शुरू की पहल

महाराजा अग्रसेन एल्युमनी इनिशिएटिव फॉर चैरिटी ने सेवा कार्यों का किया शुभारंभ, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक योगदान का संकल्प

आगरा। गुरु के प्रति सम्मान और शिक्षण संस्थान के प्रति जिम्मेदारी का भाव जब सामाजिक सेवा का रूप लेता है, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की राह खुलती है। इसी उद्देश्य के साथ महाराजा अग्रसेन एल्युमनी इनिशिएटिव फॉर चैरिटी की ओर से शनिवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलियागंज में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सात मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर संस्था के सेवा कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें इंटरमीडिएट के पांच और हाईस्कूल के दो विद्यार्थी शामिल रहे।

संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार बंसल एवं महामंत्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि संस्था के गठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। संस्था के सभी सदस्य इसी विद्यालय के पूर्व छात्र हैं, जो अपने शिक्षण संस्थान से जुड़ाव को सामाजिक सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास विद्यालय के अधिक से अधिक पूर्व छात्रों को एकजुट कर ऐसा सशक्त मंच तैयार करना है, जिसके माध्यम से महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के साथ-साथ अन्य जर्जर विद्यालयों के जीर्णोद्धार में भी सहयोग किया जा सके।

उन्होंने बताया कि संस्था जरूरतमंद एवं निर्धन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देकर उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करेगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, फीस, पुस्तकें एवं अन्य शैक्षिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।

पूर्व छात्र सम्मेलन में लिया था सेवा का संकल्प
संस्था के कोषाध्यक्ष अमोल अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष विद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन के दौरान सभी पूर्व छात्रों ने विद्यालय के विकास, जीर्णोद्धार और विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प को साकार करते हुए संस्था ने अपने पहले सेवा कार्य के रूप में सात मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पूर्व छात्र एकजुट होकर विद्यालय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

कार्यक्रम में दीपक वार्ष्णेय, अभिनव भार्गव, मनीष मित्तल, शिव शंकर शर्मा, अनूप गोयल, सीए प्रमोद चौहान, विशाल बंसल, विकास बंसल, जुगल किशोर, मनीष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन