भाजपा महिला मोर्चा : फतेहपुर सीकरी में भाजपा महिला मोर्चा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
Pragya News 24
Sun, Nov 15, 2026
जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह ने किया महिला सशक्तिकरण का आह्वान, पूनम राजमल अग्रवाल ने किया आयोजन
फतेहपुर सीकरी/आगरा। फतेहपुर सीकरी स्थित ऋद्धि-सिद्धि रिसोर्ट में रविवार, 15 नवंबर को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम राजमल अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महिलाओं के जनधन खाते खुलवाने, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, आंगनबाड़ियों को सशक्त बनाने और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे प्रयासों से उन्हें नई पहचान मिली है। आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी की महिलाएं अब रात्रि में भी सुरक्षित आवागमन कर सकती हैं।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक नेतृत्व करने का अवसर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी मनीषा जैन, मीना देवी, मीना गुप्ता, आशा देवी, सुधा बघेल, डॉ. सरला, अनुपमा चौहान, पूजा शर्मा और राजेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन