Sun 26 Jul 2026
Breaking News Exclusive
ब्रज विकास को मिलेगी नई उड़ान, वृंदावन में रोपवे और 700 करोड़ की सड़क परियोजनाएं निर्विरोध चुनी गई इंडियन क्लब की नई कार्यकारिणी, सुधीर भोजवानी बने अध्यक्ष मॉडर्न बनें, वेस्टर्न नहीं; जया किशोरी ने बताए सफल जीवन के सूत्र 13 छात्राओं के सपनों को मिली नई उड़ान, रोटरी क्लब ने उठाया शिक्षा का खर्च 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ सरकार तक पहुंचेगी गोभक्तों की आवाज, 27 जुलाई को देशव्यापी अभियान ई-वाहन टैगिंग के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन भव्यता और सुरक्षा के साथ सजेगी जनकपुरी, राज्यमंत्री ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश देवशयनी एकादशी पर दिव्य श्रृंगार में सजे खाटू श्याम, भक्तों ने पाया आशीर्वाद स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण पर रहेगा फोकस, लायंस डिस्ट्रिक्ट ने घोषित की नई कार्ययोजना सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, टाटा ग्राउंड का किया निरीक्षण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

धरोहर कार्यक्रम : आगरा की महिला डिजायनरों द्वारा पुरानी साड़ियों से तैयार परिधान पहनकर जाने माने मॉडलों ने किया रैम्प वॉक

आगरा। ताज महोत्सव के रैम्प पर आज आगरा की महिला डिजायनरों का जलवा बिखरा था। दादी-नानी और मां की धरोहर पुरानी साड़ियों ने नया रूप रंग लिया था। जिन्हें तैयार किया था देश के जाने माने डिजायनरों के प्रशिक्षण में आगरा की महिला दर्जियों ने। ताजमहोत्सव में मिनिस्ट्री ऑफ टैक्सटाइल, ओडीओपी और वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के धरोहर कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान पुरानी बनारसी, सिल्क की साड़ियों से तैयार परिधान पहनकर जब मॉडल रैम्प पर उतरे तो अपनी संस्कृति और परम्पराओं की कहानी सुनाते नजर आए।

परम्परा और आधुनकता के संगम वाले फैशन शो का शुभारम्भ सांसद राजकुमार चाहर, जीएस धर्मेश, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम के अंकुश अनामी ने बताया कि लगभग 50 परिधान ताजमहोत्सव में आयोजित वर्कशॉप में आगरा की महिला दर्जियों ने देश के जाने माने डिजायनरों के प्रशिक्षण में एआई आधारित हाई जैक मशीन से तैयार किए गए हैं।

बनारसी साड़ियों को आधुनिक सिल्हूट में रीडिज़ाइन कर प्रस्तुत किया गया, जिसमें पारंपरिक बुनाई को समकालीन कट्स और फ्यूजन स्टाइल के साथ जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, हैंडलूम, ज़री, ज़रदोज़ी, चिकनकारी और अन्य पारंपरिक शिल्पों को भी आधुनिक फैशन के साथ समाहित किया गया। सस्टेनेबल फैशन के अंतर्गत इको-फ्रेंडली फैब्रिक, अपसाइक्लिंग और प्राकृतिक रंगों के प्रयोग को विशेष महत्व दिया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए डिजाइनरों ने अपने विशिष्ट कलेक्शन प्रदर्शित किए।

कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न आर्टिज़न्स और डिजाइनरों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें डिजाइन डेवलपमेंट, फ्यूजन टेक्निक्स, सस्टेनेबल फैशन, प्राकृतिक रंगों के उपयोग और पारंपरिक शिल्प को आधुनिक बाजार के अनुरूप ढालने पर विशेष कार्य किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ओडीओपी ज्वाइन कमिश्नर अनुज कुमार, डिप्टी कमिश्नर शैलेन्द्र जी, अरविन्द, आदिल, पुष्पेन्द्र, प्रतीक्षा, तान्या रावत आदि मौजूद थे।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन