Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
मलिन बस्तियों की बदहाली पर कांग्रेस का नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान हरि बोल ट्रस्ट का भव्य नंदोत्सव 14 सितंबर को, दाल-बाटी महाप्रसाद का भी होगा आयोजन आगरा सत्याग्रह की तैयारियां पूरी, विभिन्न जिलों से लोगों के पहुंचने का दावा जनकपुरी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

उमंग भरा खेल दिवस : आईसीएसआई (ICSI) आगरा शाखा द्वारा ‘उमंग भरा खेल दिवस’ आयोजित

Pragya News 24

Mon, Mar 9, 2026
Post views : 350

आगरा I द इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की आगरा शाखा द्वारा आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में सीएस छात्रों के लिए ‘उमंग भरा खेल दिवस’ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के तनाव और व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मकता को बढ़ावा देना था।

आयोजन के मुख्य आकर्षण :
सुबह की शुरुआत बैडमिंटन प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सीएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा 100 मीटर रेस, क्रिकेट, कबड्डी और रस्साकशी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने भी सभी प्रतिभागियों में ऊर्जा का संचार किया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि रिदम गर्ग उपस्थित रहे। इसके साथ ही आगरा चैप्टर के चेयरमैन सीएस अनुज अशोक, कार्यक्रम समन्वयक सीएस तरुण रावत, तथा सीएस रितिका, सीएस अनुप्रिया, सीएस राहुल एवं सीएस अंकुर सहित अन्य सीएस सदस्य भी उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसका उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं बल्कि सीएस छात्रों के बीच नेटवर्किंग और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करना था।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन