लायंस क्लब प्रयास : एक पहल पाठशाला में सेवा कार्यक्रम, शिक्षा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने पर जोर
Pragya News 24
Sat, Aug 15, 2026
आगरा। लायंस क्लब प्रयास की ओर से दयालबाग स्थित एक पहल पाठशाला में मासिक सेवा कार्य के अंतर्गत सेवा एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पाठशाला में अध्ययनरत 500 बच्चों के लिए यूनिफॉर्म वितरित की गई तथा डेढ़ लाख रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम अजय भार्गव, संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल एवं पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने लायंस क्लब प्रयास द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
क्लब की अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल, सचिव आलोक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पुनीत बागला ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। अध्यक्ष गीतिका अग्रवाल ने कहा कि संस्था निरंतर समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य कर रही है। बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को संस्था की प्राथमिकताओं में विशेष स्थान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने से न केवल उनकी पढ़ाई को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी विकसित होता है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।
कार्यक्रम में रूपाली अग्रवाल, रुचि बागला, तनुजा मांगलिक, नंदिनी, शिवांगी, रितेश मांगलिक, मीनाक्षी मोहन, रीना गर्ग, अंशुमन बावरी, संजय धवन, शीनू, मंजूषा चंद्रा, डॉ. रचना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Tags :
Agra News
Pragya News
Uttar Pradesh News
UP News
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन