Sat 20 Jun 2026
Breaking News Exclusive
दिव्य प्रेम का सर्वोच्च आदर्श है राधा-कृष्ण का मिलन : देवी माहेश्वरी श्रीजी फूड प्रोसेसिंग से लेकर मनोरंजन तक, बीएन ग्रुप ने जीता आगरा का दिल किसान गोष्ठी, वित्तीय जागरूकता एवं मेगा ऋण मुक्ति शिविर में बड़ी संख्या में ऋण खातों का हुआ निस्तारण यूएचएनडी दिवस पर पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक किसान अब अन्नदाता ही नहीं, कृषि उद्यमी भी : संजय कुमार सिंह राधा नाम से ही मिलती है श्रीकृष्ण कृपा, वृषभान-कीर्ति के महल में गूंजी जन्मोत्सव की बधाइयां ईरान-अमेरिका युद्ध विराम से निर्यात व्यापार को मिलेगी नई गति : गोपाल गुप्ता 108 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, राधा माधव रसामृत कथा का शुभारंभ फूड एक्सपो में दिखा भविष्य का भारत, 15 हजार से अधिक लोगों ने देखा उद्योग, नवाचार और आत्मनिर्भरता का संगम भव्य घटयात्रा के साथ गणधर वलय विधान का शुभारंभ, जयकारों से गूंजा आगरा

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: एक महीने में दो बार आया भूकंप आगरा में भी महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Pragya News 24

Sat, Nov 4, 2023
Post views : 59

Agra. शुक्रवार रात को अचानक से छत के पंखे हिलने लगे। लोगों को भी हल्का झटका सा लगा। यह समझने में देर नहीं लगी कि यह भूकंप के झटके है। लोगों ने तुरंत घर और अपार्टमेंट के बाहर दौड़ लगा दी। इसके बाद एक दूसरे परिजन को फोन करके इसकी जानकारी ली कि क्या उनके उधर भी ऐसे ही झटके महसूस हुए। घटना शुक्रवार रात करीब 11.50 बजे की है।

हालांकि भूकंप से पूरे जिले में किसी भी तरीके के नुकसान की कोई भी खबर नहीं मिली। कुछ देर के बाद ही इंटरनेट मीडिया पर भूकंप से संबंधित खबरें प्रसारित होने लगी। लोगों ने फोन कर अपनों के बारे में जानकारी ली। भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए।

एक महीने में दो बार आया भूकंप

विगत कुछ सालों में भूकंप के झटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। आगरा में इस साल तीसरी बार भूकंप आया है। 3 अक्टूबर की दोपहर 2.55 बजे भूकंप आया था। 5 मिनट के अंतराल में तीन झटके लगे थे। हालांकि भूकंप से किसी भी तरीके का कोई नुकसान नहीं हुआ था। शुक्रवार रात 11.50 बजे एक बार फिर से भूकंप आया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 रही। एक के बाद एक दो झटके लगे। एक महीने में यह दूसरी बार भूकंप आया था।

लोगों में दहशत

भूकंप के आने के चलते कमला नगर दयालबाग, जयपुर हाउस, आवास विकास, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, बोदला, ताजगंज सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों की नींद उड़ गई। अनहोनी की आशंका से लोग खुले मैदान में आ गए। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गयी। मौसम विज्ञानी डॉक्टर दानिश ने बताया कि भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए।

ताजगंज निवासी युवक ने बताया कि भूकंप के झटके जैसे ही लगे वो अपने घरों से बाहर निकल आये। अचानक से उनके कमरे का पंखा हिलने लगा और वो समझ गए कि भूकंप के झटके है। कुछ लोगों ने बताया कि वो सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी बेड हिलने लगा परिवार के अन्य लोगों के साथ भी यही हुआ। सभी लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए। इसके बाद भूकंप आने का मैसेज जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। लोगों ने फोन कर अपनों का हाल जानना शुरू कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन