: आगरा में ई-वाहन व्यापार एसोसिएशन ने ई-रिक्शा एवं ऑटो के पंजीयन बंद करने के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
Pragya News 24
Wed, Jan 3, 2024
- जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त तक पहुंचाई अपनी मांग
- आगरा पुलिस उपायुक्त के आदेश के विरोध में दिया ज्ञापन
- ई-रिक्शा एवं ऑटो के पंजीयन बंद करने का दिया है आदेश
- पंजीयन बंद के आदेश को वापस लेने की उठाई मांग, रोज़ी-रोटी पर संकट
आगरा। आगरा में ई वाहन व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन पुलिस उपायुक्त के उस आदेश के विरोध एवं आदेश पर पुनर्विचार करने के लिए सौंपा गया जिसमे आगरा शहर में नए ई रिक्शाओं व ऑटो रिक्शाओं का पंजीयन 10 जनवरी 2024 से बंद करने को कहा गया है।
आगरा ई वाहन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विरोध प्रकट करते हुए ये बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने की बात कहकर अधिकारियों ने ये फरमान सुनाया है लेकिन यातायात व्यवस्था के बिगाड़ने या जाम लगने की असली वजहों से मुंह फेर लिया है, इन्होंने बताया की शहर में हजारों की तादात में अवैध वाहन चल रहे हैं जिनमे पैडल से चलने वाले मोटर फिट रिक्शा बड़ी तादात में हैं साथ ही कई ऐसे वाहन भी शहर की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं जो शहरी सीमा में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं या ये कहें की जो देहात क्षेत्र में चलते हैं लेकिन इन वाहनों पर लगाम कसने की बजाए ई रिक्शा और ऑटो जैसे वैध वाहनों के पंजीयन बंद करने का तुगलकी फरमान सुना दिया गया है,इन लोगों का कहना था की इस आदेश को यदि धरातल पर अमल में ला दिया गया तो की परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे और हजारों लोगों के सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा एसोशिएसन पदाधिकारी गौरव चड्ढा, दीपक चौहान, संजय श्रीवास्तव, विष्णु अग्रवाल, प्रशांत खेमका और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन