Fri 23 Oct 2026
Breaking News Exclusive
आगरा खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियां पूरी, 12 जनपदों की पोलिंग पार्टियां रवाना पुलिस आयुक्त के घेराव की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस, चोरी का माल बरामद डीपीएस ने जीती रूपा प्रकाश इंटर स्कूल मैथमेटिक्स चैंपियनशिप राम दरबार के स्वागत में उमड़ा भक्तिभाव, पुष्पवर्षा कर किया प्रभु स्वरूपों का अभिनंदन 40 झांकियों के साथ निकलेगी माथुर वैश्य समाज की भव्य शोभायात्रा, डांडिया रास से सजेगी जयंती की शाम राम-जानकी के स्वरूपों का चरण पखारकर किया अभिनंदन, भजनों पर झूमे रामभक्त भरत-राम मिलन देख छलक उठीं आंखें, गले लगते ही मिट गया वर्षों का विरह लायंस क्लब कोनरॉय ने गौशाला में अर्पित किया छप्पन भोग, छह कुंतल सब्जियां कीं भेंट रणभूमि में लक्ष्मण के प्रहार से धराशायी हुआ मेघनाद, रामलीला मैदान गूंजा जय श्रीराम के जयघोषों से मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: सड़क पर दौड़ते वक्त पलट गया ई रिक्शा, महिला-युवक गंभीर रूप से हुए घायल

Pragya News 24

Wed, Nov 29, 2023
Post views : 132

Agra. आगरा शहर के मधु नगर चौराहे पर उसे समय अफरा तफरी मच गई जब सवारी से भरा ई रिक्शा सड़क पर दौड़ते वक्त अचानक से पलट गया। इस घटना में ई रिक्शा में सवार सवारियों के गंभीर चोट आई तो वहीँ सड़क किनारे खड़ा युवक भी उसकी चपेट में आ गया। घायल अवस्था में एक महिला और युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

यह पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र की मधु नगर चौराहे का है। मधु नगर चौराहे से प्रतापपुर की ओर सवारी से भरा ई-रिक्शा आ रहा था तभी अचानक से मधु नगर चौराहे के पास सड़क पर दौड़ते वक्त ई रिक्शा अचानक से पलट गया। ई रिक्शा के पलटने से चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ लगाई और ई रिक्शा के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल। इस घटना में कई लोगों को मामूली चोटें आईं तो वहीँ एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

घायल महिला की परिजनों को इस घटना की जानकारी दी तो मौके पर लोग पहुंच गए और ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया, साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कहने लगे। ई-रिक्शा चालक का कहना था कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। सड़क पर दौड़ते वक्त हादसा हो गया। वह घायल सवारियों का इलाज करने को तैयार है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन