Mon 11 May 2026
Breaking News Exclusive
गोल्डन मिनट्स में नवजात की जान बचाने को होगा प्रशिक्षण क्षत्रिय समाज में एकता के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप जयन्ती पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा राजपुर चुंगी से शमशाबाद मार्ग तक गूँजे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयकारे सेवा, संस्कार और समर्पण के साथ भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा के नए सत्र का शुभारंभ भरतनाट्यम की दिव्य प्रस्तुति में झलकी साधना, संस्कृति और संस्कारों की गरिमा भव्य शोभायात्रा में दिखी सनातन संस्कृति, शौर्य और सामाजिक समरसता की अद्भुत झलक, राष्ट्रभक्ति से गूंजा शहर युवाओं में सपा के प्रति जोश, रितिक प्रजापति बने लोहिया वाहिनी आगरा महानगर अध्यक्ष मातृत्व के सम्मान में सजा उल्लास का मंच, अग्रमिलन महिला समिति का मातृ दिवस समारोह रहा यादगार किसानों को मिली बड़ी सौगात, पंजाब नेशनल बैंक ने 15 करोड़ रुपये तक के कृषि ऋण किए स्वीकृत संवेदना संस्था द्वारा 300 बच्चों को स्कूल बैग वितरण, वाटर कूलर एवं द्वितीय तल का लोकार्पण

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

अप्सा : डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार बने अप्सा के निर्विरोध अध्यक्ष

अप्सा (एसोसिएशन ऑफ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा) की सामान्य कार्यकारिणी बैठक आज, दिनांक 9 अप्रैल को गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट 2 में हुई, जिसमें अप्सा की वार्षिक कार्यकारिणी समिति का चुनाव कर्नल अपूर्व त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार निर्विरोध अप्सा के अध्यक्ष चुने गए और उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि ईमानदारी, परोपकार और सत्य की राह पर चलने वालों की जीत एक बार नहीं बार-बार होती है।

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

1. डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता - अध्यक्ष
2. डॉ. गिरधर शर्मा - सचिव
3. श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी - कोषाध्यक्ष
4. डॉ. जी.एस. राना - उपाध्यक्ष (सी.बी.एस.ई.)
5. फादर रॉय डोलफोस उपाध्यक्ष (आई.सी.एस.ई.)
6. त्रिलोक सिंह राणा - संयुक्त सचिव
7. दीपिका त्यागी - संयुक्त कोषाध्यक्ष

कार्यकारिणी सदस्य

1. संजय अग्रवाल
2. अनिमेष दयाल
3. प्रांजल शर्मा
4. डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता
5. मनीष गुप्ता
6. सुमित उपाध्याय
7. प्रवीण बंसल
8. डॉ. मानवेंद्र शर्मा
9. शेखर भरत सिंह
10. लोक पाल चाहर
11. भूप सिंह इंदौलिया

सर्वप्रथम बैठक को संबोधित करते हुए अप्सा के सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने सभी सदस्यों का अभिनंदन किया। अप्साध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने अप्सा ग्रुप के माध्यम से वर्ष के दौरान की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी -

• सत्र के दौरान शिक्षकों के लिए न्यूनतम तीन कार्यशालाएँ आयोजित की जाएँगी।
• अप्सा द्वारा निर्धन मेधावी छात्राओं के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति इस वर्ष भी जारी रहेगी।
• इस वर्ष अप्सा के वार्षिक फिएस्टा में होने वाली गतिविधियों की संख्या में वृद्धि होगी।
• अप्सा में पत्राचार संबंधी समस्त कार्य कागज़ रहित (पेपरलेस) होंगे ताकि पर्यावरण संरक्षण का ध्येय भी पूरा हो सके।
• अप्सा से संबद्ध समस्त विद्यालयों में आर.टी.ई. के मानकों पर खरा उतरने वाले छात्रों को प्रवेश अवश्य दिया जाएगा।
• एन.सी.ई.आर.टी. पुस्तकों का प्रयोग अधिकाधिक मात्रा में किया जाएगा।
• अप्सा से संबद्ध समस्त विद्यालयों में फी रैगुलेटरी बिल 2018 के अनुसार ही फीस में वृद्धि की जाएगी।
• अप्सा से संबंधित सभी विद्यालयों में प्लास्टिक का प्रयोग निषेध रहेगा। सभी विद्यालय नो प्लास्टिक जोन रहेंगे।
• जल संरक्षण के लिए छात्रों को प्रेरित किया जाएगा एवं सभी विद्यालयों में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
• विगत वर्षों की भांति यह सत्र भी हरित वर्ष के रूप में मनाया जाएगा एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्ष बचाओ, वृक्ष लगाओ पर विशेष बल दिया जाएगा। सभी विद्यालयों द्वारा एक छात्र, एक वृक्ष के आधार पर वृक्षारोपण किया जाएगा।
• सदैव की भांति किताब, कॉपी के बैग के वजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
• वर्षभर में जो 35-40 अवकाश होते थे, उनके स्थान पर 27 अवकाश निर्धारित किए गए हैं।
• अक्टूबर के प्रारंभिक 15 दिनों में अप्सा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ व शेष 15 दिनों में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
• अप्सा द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत 16 वर्ष की आयु से कम के बच्चे कोचिंग में प्रवेश नहीं ले सकेंगे, जैसा कि केंद्र सरकार द्वारा आदेशित किया गया है।
• संस्था में सी.बी.एस.ई व आई.सी.एस.ई के साठ से अधिक विद्यालय सम्मिलित किए गए हैं।

इस अवसर पर 45 अप्सा सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक के अंत में अपूर्वा शर्मा ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में अप्सा के सभी सदस्यों को बैठक एवं चुनाव के सफल आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा सभी निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। इसके साथ-साथ उन्होंने गायत्री पब्लिक स्कूल के प्रबंधतंत्र को भी धन्यवाद दिया।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन