Thu 25 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: न्यूक्लियर मेडिसिन के क्षेत्र में क्रांति लाये हैं डाॅ.हाजरा

Pragya News 24

Mon, Sep 16, 2024
Post views : 32
  • पूरे विश्व में आगरा को चिकित्सा जगत में दिलाई पहचान
  • दुनिया को दिखाई थायरायड़ उपचार की दिशा
  • लीडर्स आगरा ने दिया तपन सम्मान, चिकित्सकों के कहलाते है विश्व गुरु

आगराः अपनी खोज से चिकित्सा जगत में क्रांति लाने वाले पद्मश्री डाॅ.डीके हाजरा (दया किशोर हाजरा) ने विश्व पटल पर आगरा को गौरवान्वित किया है। न्यूक्लियर मेडिसिन के क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने थायराइड पहचानने की जांच थायराइड स्टूमलेटिंग हारमोन (टीएसएच) की खोज की। एसएन में देश की पहली न्यूक्लियर मेडिसिन यूनिट स्थापित की थी। उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें वर्ष 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दयालबाग निवासी डाॅ.हाजरा को उनके आवास पर पहुंच कर लीडर्स आगरा और तपन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सम्मानित, अभिनंदित किया। उन्हें तपन फाउंडेशन और लीडर्स आगरा की ओर से ‘तपन सम्मान’ प्रदान किया गया। लीडर्स के महामंत्री एवं पूर्व पार्षद सुनील जैन ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभागाध्यक्ष रह चुके डॉ. डीके हाजरा की खोज के बाद थायरॉयड के स्तर का पता चलने से उन मरीजों का इलाज संभव हो सका, जो इसकी उम्‍मीद छोड़ चुके थे। अब पूरी दुनिया में थायरॉयड के स्‍तर का पता लगाने के लिए इसी तकनीक से परीक्षण किया जाता है।
डॉ. हाजरा न्यूक्लियर मेडिसिन सोसाइटी के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए सक्रिय रहे। हार्मोन के क्षेत्र में भी उनका विशेष योगदान है। भारत सरकार ने 2014 मे उन्हें गण़तंत्र दिवस पर पद्मश्री से सम्मानित किया, इस सम्मान को पाने वाले वह आगरा के एकमात्र चिकित्सक है,उनके अब तक 450 शोध प्रकाशित हो चुके है, 10 पुस्तके भी डॉ हाजरा लिख चुके है, 82 साल की उम्र मे भी डॉ हाजरा मरीजो को उपचार दे रहे है। उनको चिकित्सकों का विश्व गुरु भी कहा जाता है द्य उनका नाम नोबेल पुरुस्कार के लिए भी चला था, लेकिन देश का दुर्भाग्य था यह उनको मिल न सका।

डाॅ.हाजरा ने अपने सम्मान के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे देश में आगरा अग्रणी रहा है। यहां के चिकित्सकों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा आगरा मे जोंन्स लाइब्रेरी चालू करनी चाहिए, इसके अलावा शहर मे अन्य स्थानों पर लाइब्रेरी खोलना आवश्यक है, ताकि पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं को पढ़ने के लिए बेशकीमती किताबें उपलब्ध हो सके। उन्होंने लीडर्स आगरा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

इससे पूर्व सुनील जैन, डॉ अशोक कुशवाह, हरिकांत शर्मा ने डाॅ.डीके हाजरा को शाॅल ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजक आदर्श नंदन गुप्ता, रजनी अग्रवाल, अंजलि गुप्ता ने उनका और उनकी पत्नी का इलायची की माला से माल्यार्पण किया। सुनील जैन, रजनी अग्रवाल, आसुतोष शर्मा, राहुल जैन, मेहरवान खान, डॉ राज श्रीवास्तव ने तपन सम्मान से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह दिया। कार्यक्रम मे सुनील जैन, आदर्श नंदन गुप्ता, रजनी अग्रवाल, अंजलि गुप्ता, मेहरवान् खान, डॉ अशोक कुशवाहा, डॉ राज श्रीवास्तव राहुल जैन, सुनील बग्गा, रोबिन जैन, आशुतोष शर्मा, हरिकांत शर्मा आदि ने भी डाॅ.हाजरा का सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन