Tue 23 Jun 2026
Breaking News Exclusive
ऑटिज्म ग्रसित बच्चों के लिए योग है वरदान, दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान ‘कफन’ फिल्म ने दिया मानवता, एकता और सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश कमला नगर में वरिष्ठ नागरिकों को मिली बड़ी सौगात, बहुद्देश्यीय हॉल और ई-लाइब्रेरी का हुआ शिलान्यास ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी नहीं थमा योग का उत्साह, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रिकॉर्ड सहभागिता भारत विकास परिषद् नवज्योति शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशाल योग शिविर डॉ. हेडगेवार महानाट्य में जीवंत हुआ संघ स्थापना का इतिहास, राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा सूरसदन क्षत्रिय समाज की एकता का संकल्प, राजपुर चुंगी शाखा के पदाधिकारियों ने ली शपथ पिता के समर्पण को मिला सम्मान: बेस्ट फादर अवार्ड-2026 में आठ प्रेरणादायी पिताओं का अभिनंदन खाटू श्यामजी ग्लोबल सोसाइटी के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 62 यूनिट रक्तदान जूता मार्केट में एनओसी की अंतिम तिथि बढ़कर 10 जुलाई, दलालों से सावधान रहने की अपील

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी जी ने किया खेरागढ़ मण्डी परिसर में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Pragya News 24

Mon, Apr 29, 2024
Post views : 32

आगरा. 29/04/2024. लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आज सोमवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन एवं मतगणना संबंधी खेरागढ़ मण्डी परिसर में बनाए गये स्ट्रांग रूम एंव विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, अपर आयुक्त (प्रशासन) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शुभांगी शुक्ला, अपर पुलिस आयुक्त (पश्चिम) सोनम कुमार, उपजिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा आदि मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने खेरागढ़ मण्डी परिसर में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस समय माॅक पोलिंग चल रही है। सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। स्ट्रांग रूम में रखी हुई ईवीएम मशीनों के रखरखाव को देखा। रखी हुई ईवीएम मशीन की जगह को सही से चिन्हांकन करने को कहा। तत्पश्चात परिसर में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। फतेहपुर सीकरी की पांचों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग माॅनीटरिंग चैंबर बनाये जाने के निर्देश दिए। ईवीएम की सुरक्षा हेतु स्ट्रांग रूम के बाहर एंव पूरे परिसर को सीसीटीवी से आच्छादित करने एवं 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने खेरागढ़ स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय उंटगिर मतदेय और उच्च प्राथमिक विद्यालय सैंया-2 में बने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। चुनावी माहौल एवं मतदान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। मतदाताओं की सुविधा हेतु रैंप, शेड के साथ मतदान के दिन पेयजल की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अंत में आगरा काॅलेज विधि संकाय परिसर में मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण और फेसीलिटेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन