Tue 01 Sep 2026
Breaking News Exclusive
जनकपुरी में इस बार दिखेगा राजसी वैभव, 300 फीट चौड़े मंच पर साकार होगा श्रीराम-जानकी विवाह शादी के सीजन में बढ़ेगी सुरक्षा तो सुगम होगा यातायात, पुलिस से वेडिंग इंडस्ट्री ने मांगा सहयोग सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल, विद्यार्थियों के लिए लगाए दो आरओ वाटर प्लांट बच्चों की बिगड़ती जीवनशैली पर विशेषज्ञ की चेतावनी, पैकेज्ड फूड और मोबाइल से बनाएं दूरी माधवी बेटियों का मायका कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन, तिलक, आशीर्वाद, उपहार और सावन की मिठास के साथ हुई विदाई 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक, आयोजन में जुटेंगे देशभर के परिजन आगरा हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स ऑर्गेनाइजेशन की नई कार्यकारिणी गठित, राकेश बंसल लगातार चौथी बार अध्यक्ष नर्मदेश्वर महादेव पर सहस्त्र घट अभिषेक से गूंजा सीताराम मंदिर बलि-वामन प्रसंग और श्रीराम चरित्र के बाद मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु 1924 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को नई कार्यकारिणी देगी भव्य विस्तार, महिला प्रकोष्ठ का भी होगा गठन

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, अधिकतर स्कूलों में मिली खामियां

Pragya News 24

Tue, Dec 5, 2023
Post views : 126

फरह, मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में दिसंबर माह की शुरुआत निरीक्षणों से हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त द्वारा संविलित विद्यालय शाहपुर, प्राथमिक विद्यालय गढ़ाया लतीफपुर, उच्च व प्राथमिक विद्यालय जोधपुर, उच्च व प्राथमिक विद्यालय भाहई, प्राथमिक विद्यालय तारसी, सांचोली, नीमगांव, गोवर्धन, संकेत नंदगांव, गहरौली, बदनगढ़, न0अकातिया, महराना, महरौली, मुड़सेरस, नगलाधन्नू आदि विद्यालयों का विगत दिनों औचक निरीक्षण किया गया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुड़सेरस में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रों के साथ बैठकर मध्याहन भोजन भी किया गया। संविलित विद्यालय शाहपुर में 9 बजकर 10 मिनट पर 11 अध्यापक-अध्यापिकाओं में से 9 अध्यापक/अध्यापिका एवं शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण व्याख्या के अनुसार इंचार्ज अध्यापिका द्वारा 4 शिक्षकों के अवकाश संबंधी जानकारी दी गई। शेष के संबंध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। फरह ब्लॉक के निरीक्षण किए गए अधिकतर विद्यालयों में साफ सफाई नहीं पायी गयी। प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में 3 टीचर अवकाश पर पाए गए। निरीक्षण आख्या के अनुसार इनका अवकाश स्कूल समय में स्वीकृत किया जाना पाया गया।

उक्त निरीक्षण में कमियाँ मिलने वाले विद्यालयों से पत्र प्राप्ति के तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी माँगा गया है। स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

उच्च प्राथमिक विद्यालय महरौली की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी व उच्च प्राथमिक विद्यालय महराना,नंदगांव की सहायक अध्यापिका विनीता देवी उक्त दोनों अध्यापिकाओं का अग्रिम आदेशों तक वेतन अवरुद्ध करने का बीएसए मथुरा द्वारा आदेश कर दिया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन