Sat 08 Aug 2026
Breaking News Exclusive
पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ सपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह महाकालेश्वर धाम में श्रीराम जन्मोत्सव की छाई भक्ति, श्रीराम कथा और महारुद्राभिषेक में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 23 कला गुरुओं का हुआ भव्य सम्मान, 'गुरु शिल्पी सम्मान–2026' में गुरु-परंपरा को नमन डोला मार्ग का निरीक्षण, तैयारियां तेज; 6 अक्टूबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा सावन की मल्हार और झूलों संग मना तीजोत्सव, महिलाओं ने जमकर बिखेरे रंग प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, VIQ 2026 से मिलेगी 100% तक छात्रवृत्ति श्रीमद्भागवत कथा में गूंजेगी भक्ति की रसधार, 5 अगस्त को निकलेगी मंगल कलश शोभायात्रा 200 वर्ष प्राचीन श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, महा रुद्राभिषेक से गूंजा शिवालय सावन महोत्सव में उमड़ी आस्था, महा रुद्राभिषेक और बाबा श्याम के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो का पौधारोपण अभियान, 21 पौधे रोपकर दिया हरित भविष्य का संदेश

सूचना

Pragya News 24 is News Blog to Providing all over News of World.

पीएनबी का मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम : ग्राहकों को मिली आसान ऋण सुविधाओं की जानकारी, 15 लाभार्थियों को मिला ऑन-द-स्पॉट लोन स्वीकृति पत्र

Pragya News 24

Sun, Apr 19, 2026
Post views : 237

आगरा। देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक द्वारा शनिवार को संजय प्लेस स्थित अवध बैंक्वेट हॉल में भव्य मेगा रिटेल आउटरीच प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल योजनाओं, डिजिटल सेवाओं एवं आसान ऋण सुविधाओं से अवगत कराना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य कार्यालय से पधारे चीफ जनरल मैनेजर विशेष कुमार श्रीवास्तव, डिफेंस एस्टेट ऑफिसर यशपाल सिंह, जोनल मैनेजर आगरा अंजू मित्तल, डिप्टी जोनल मैनेजर अनिल कुमार अनल एवं सर्किल हेड आगरा संजय कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान बैंक द्वारा ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, एमएसएमई लोन एवं सोलर फाइनेंसिंग जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पीएनबी द्वारा ग्राहकों को कम ब्याज दर, सरल प्रक्रिया, न्यूनतम दस्तावेज एवं त्वरित स्वीकृति जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे आमजन आसानी से अपने सपनों को साकार कर सकें।

इस मेगा आउटरीच प्रोग्राम में सोलर वेंडर्स, बिल्डर्स, होम डेकोर एवं कार डीलर्स द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जहां ग्राहकों को विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी के साथ मौके पर ही परामर्श भी दिया गया। इससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर घर, वाहन और ऊर्जा समाधान से जुड़ी सभी सुविधाएं प्राप्त हुईं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 15 चयनित ग्राहकों को मौके पर ही ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान करना रहा। इस पहल से बैंक की त्वरित सेवा और ग्राहक-हितैषी दृष्टिकोण का परिचय मिला।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विशेष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पीएनबी का उद्देश्य ग्राहकों तक बैंकिंग सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और ग्राहक सहायता सेवाओं के माध्यम से बैंक लगातार आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान कर रहा है।

गौरतलब है कि आगरा के साथ-साथ इस प्रकार के रिटेल आउटरीच प्रोग्राम जिले के अन्य तीन स्थानों पर भी आयोजित किए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक बैंक की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहकों, व्यापारियों एवं बैंक अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Tags :

Agra News

Pragya News

Uttar Pradesh News

UP News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन